back to top

बहरीन दौरा: नरेंद्र मोदी ने की भारतीय समुदाय की प्रशंसा

मनामा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन में प्रवासी भारतीयों की उनकी कठिन मेहनत को लेकर प्रशंसा की और कहा कि जब वह इस खाड़ी देश में प्रवासी भारतीयों के योगदान की तारीफ सुनते हैं तो उनका दिल खुशी से भर जाता है। यहां खचा-खच भरे नेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बहरीन की उनकी यात्रा भले ही सरकार के प्रमुख और प्रधानमंत्री के तौर पर हो, लेकिन उनका मुख्य मकसद भारत के प्रवासियों और बहरीन के हजारों लोगों से मिलना और बातचीत करना है। प्रधानमंत्री ने प्रवासियों से कहा, भारत की विविधता और रंग हमारी ताकत हैं। वे दुनिया को चकित और आकर्षित करते हैं। मोदी के पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए लोगों ने अपने मोबाइल फोनों की फ्लैश लाइटें जला ली थीं। उन्होंने कहा, किसी भारतीय प्रधानमंत्री को बहरीन की यात्रा करने में काफी समय लग गया। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि वह छोटे से खाड़ी देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।

 

मोदी फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा पर हैं। वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री ने बहरीन के प्रवासी भारतीयों से उनकी सरकार द्वारा विकास के लिए पैदा किए जा रहे नए अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। मोदी ने बहरीन के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को सराहा और कहा, आपकी ईमानदारी, वफादारी, काम करने की क्षमता और भारतीयों के सामाजिक-आर्थिक जीवन में आपके योगदान की यहां काफी साख है। आपने अपनी कड़ी मेहनत से यहां अपने लिए एक स्थान बनाया है। हमें इस साख को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं जब भी भारतीय लोगों, भारतीय कारोबारियों और यहां बसे लोगों की तारीफ सुनता हूं तो मेरा दिल खुशी से भर जाता है। उन्होंने कहा कि बहरीन के प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान भारतीय समुदाय के योगदान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत देश-विदेश के करोड़ों भारतीयों के सक्रिय सहयोग से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बस स्टीयरिंग पर बैठी है और देश के लोग एक्सीलेटर दबा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा, अब हर भारतीय मानता है कि उनके सपने पूरे हो सकते हैं, उम्मीदें और आकांक्षाएं पूरी हो सकती है। इस विश्वास की ताकत पर मैं नए संकल्प को पूरा करने में जुटा हूं। उन्होंने कहा, हमारे लक्ष्य ऊंचे हैं। हमें अपनी अर्थव्यवस्था का आकार आने वाले सालों में दोगुना करके पांच हजार अरब डॉलर का बनाना है। मोदी ने लोगों से पूछा, आप भारत में बदलाव महसूस करते हैं? तो लोगों ने हां में जवाब दिया। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि भारतीय प्रवासी जल्द ही बहरीन में रुपे कार्ड से लेन-देन कर सकेंगे। उन्होंने कहा, आज हमने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। हमारा इरादा आपको रुपे कार्ड के माध्यम से भारत में अपने घर तक पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करना है। मोदी ने कहा कि चंद्रयान-2 सात सितंबर को चांद की सतह पर उतरेगा। पूरी दुनिया आज भारत के अंतरिक्ष मिशन के बारे में चर्चा कर रही है।

 

उन्होंने कहा, दुनिया चकित है कि हम इतने कम बजट में अपने हुनर का इस्तेमाल करके कैसे ए परिणाम हासिल कर रहे हैं। मोदी ने कहा, बहरीन से हमारे संबंध व्यापार एवं कारोबार के रहे हैं, लेकिन इससे ज्यादा यह मानवीयता, मूल्यों और संस्कृति के हैं। उन्होंने भारतीयों से अपने बहरीन के दोस्तों को भारत की यात्रा करने और उसे जानने का निमंत्रण देने को कहा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और बहरीन अंतरिक्ष समेत नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करेंगे। मोदी ने कहा कि वह कल ऐतिहासिक श्रीनाथजी मंदिर जाएंगे और सबके लिए समृद्घि तथा शांति की प्रार्थना करेंगे। बहरीन में करीब 3,50,000 भारतीय नागरिक रहते हैं जिनमें से अधिकतर केरल के हैं। भारतीय समुदाय बहरीन की 12 लाख की आबादी का करीब एक तिहाई है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...