ऐतिहासिक कार्यो की चर्चा करते हुए समाज के लिए अनुकरणीय बताया
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के 64 वें जन्मदिन एवं मकर संक्रांति के अवसर पर भोजपुरी समाज द्वारा समाज के सभी पदाधिकारीओं एवं सदस्यों ने भव्य आयोजन होटल लैक व्यू ग्रीन में हजारों की संख्या लोग उपस्थित होकर भव्य तरीके से मनाया।
इस कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष अशोक कुमार दिवेदी तथा अमर नाथ उपाध्याय विशेष सचिव भी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के पदाधिकारीओ में मनोज सिंह, के.डी.अग्रवाल, वेद प्रकाश राय, मनोज राय, आर.के.त्यागी, पी.एन.तिवारी, वी.एम.राय, लोक गायक सुरेश कुशवाहा, संजय सिंह, रामविलास यादव सहित हजारों लोग उपस्थित होकर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय को जन्मदिन पर शुभकामनाये दी।
वेद प्रकाश राय ने अपने सम्बोधन में श्री राय के द्वारा भोजपुरी समाज के लिए किये गये अद्भुत और ऐतिहासिक कार्यो की चर्चा करते हुए समाज के लिए अनुकरणीय बताया।





