back to top

पॉवरग्रिड ने राजस्थान में पारेषण प्रणाली चालू की

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) ने राजस्थान सौर ऊर्जा क्षेत्र (एसईजेड) पार्ट-सी से जुड़ी पारेषण प्रणाली चालू की है। विद्युत मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पॉवरग्रिड की पूर्ण अनुषंगी कंपनी पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड (पीकेटीएसएल) ने इस प्रणाली को चार अक्टूबर को चालू किया है। यह राजस्थान राज्य में स्थापित सबसे बड़ी अंतरराज्यीय शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) वाली परियोजनाओं में से एक है।

 

पारेषण परियोजना में खेतड़ी (राजस्थान) में एक नया 765 केवी सब-स्टेशन शामिल है। यह पारेषण प्रणाली सब-स्टेशन 765 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से दिल्ली में झटिकारा को जोड़ने के साथ-साथ 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से सीकर (राजस्थान) को भी जोड़ती है। मंत्रालय के अनुसार पीकेटीएसएल प्रणाली के चालू होने से राजस्थान से देश के विभिन्न हिस्सों में अक्षय ऊर्जा के पारेषण की सुविधा होगी। इससे उद्योगों, घरों और व्यवसायों को लाभ मिलेगा, जिससे राजस्थान सहित देश के आर्थिक विकास को समग्र रूप से बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...