back to top

मेरठ में बदमाशों से मुठभेड़ में पुलिस उप निरीक्षक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। मेरठ में कार चुरा कर भाग रहे बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उप-निरीक्षक गोली लगने घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल उप-निरीक्षक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सोमवार देर रात करीब दो बजे थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत एक कार चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस ने जीपीएस के आधार पर चोरी की गई कार की लोकेशन का पता लगाया। लोकेशन के आधार पर पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए लिसाड़ी गेट पहुंची, लेकिन बदमाश कार लेकर फरार हो गये।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जब जीपीएस की मदद से चोरी की गई कार का पीछा करते हुए वापस कंकरखेड़ा में आई और कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो पुलिस की गाड़ी और कार की टक्कर हो गई और जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी की। घटना में एक गोली चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक मुनेश को लग गई। घायल पुलिस उप-निरीक्षक को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि घटना के संबंध में थाना कंकरखेड़ा में मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया घटना में तीन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की गई है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...