back to top

पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास से मादक पदार्थ जब्त किये, दो लोग गिरफ्तार

महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास बरगदवा इलाके से डेढ़ करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरगदवा के थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान महराजगंज जिले के सरवन कुमार और नेपाल के गणेश के रूप में हुई है, जिन्हें सोमवार रात नियमित जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया, उनके पास से 130 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के संपर्कों और जब्त किए गए मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...

नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआलखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...