प्रधानमंत्री मोदी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में वैश्विक नेताओं में शीर्ष पर : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के नेताओं में शीर्ष स्थान पर हैं।

मार्निंग कन्सल्ट के एक आकलन में, प्रधानमंत्री मोदी को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में विश्व नेताओं में शीर्ष स्थान दिया गया है। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं।

एक तरफ भारत के लोगों की सुरक्षा और दूसरी तरफ अन्य देशों को सभी जरूरी समर्थन प्रदान करने के मद्देनजर उन्हें महामारी के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के नेताओं में शीर्ष स्थान दिया गया है। कई केंद्रीय मंत्रियों एवं पार्टी के नेताओं ने भी इस बारे में ट्वीट किया और कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरे देश को मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है।

RELATED ARTICLES

टी20 मुंबई लीग का चेहरा होंगे रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों की भी खेलने की उम्मीद

मुंबई। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा टी20 मुंबई लीग के दूत होंगे और एमसीए को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर और...

मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto Pad 60 Pro Tablet टेबलेट, इतने रूपये में मिल रहे ढेर सारे फीचर्स

टेक न्यूज। अगर आप स्मार्टफोन यार टैब लेने की सोच रहे है तो मोटोरोला कम्पनी भारतीय बाजार में लगातार एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन...

गर्मियों में सुबह सुबह खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे तरोताजा, होंगे और भी कई फायदे

हेल्थ न्यूज। गर्मियों में शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी स्वास्थ्य आपको बीमार कर सकती है। इसलिए इस मौसम में अपने सेहत...

Latest Articles