back to top

पीएम मोदी की नैया डूब रही है, RSS ने भी साथ छोड़ा: मायावती

लखनऊ/बलिया बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए जोरदार हमला करते हुए कहा कि उनकी नैया डूब रही है और आरएसएस ने भी उनका साथ छोड़ दिया है।

वहीं बलिया में सपा-बसपा गठबंधन की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मई से भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। मायावती ने आज अपने पहले ट्वीट में कहा, पीएम श्री नरेंद्र मोदी की सरकार की नैया डूब रही है, और इसका जीता जागता प्रमाण यह है कि आरएसएस ने भी इनका साथ छोड़ दिया है व इनकी घोर वादा खिलाफी के कारण भारी जनविरोध को देखते हुए संघी स्वंय सेवक झोला लेकर चुनाव में कहीं भी मेहनत करते नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे श्री मोदी के पसीने छूट रहे हैं।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, जनता को बरगलाने के लिए देश ने अब तक कई नेताओं को सेवक, मुख्य सेवक, चायवाला व चौकीदार आदि के रूप में देखा है। अब देश को संविधान की सही कल्याणकारी मंशा के साथ चलाने वाला शुद्घ पीएम चाहिए। जनता ने ऐसे बहुरूपियों से बहुत धोखा खा लिया है और अब आगे धोखा खाने वाली नहीं है।

ऐसा साफ लगता है। उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, रोड शो व जगह-जगह पूजा पाठ एक नया चुनावी फैशन बन गया है जिस पर भारी खर्च किया जाता है। आयोग द्वारा उस खर्चे को प्रत्याशी के खर्च में शामिल करना चाहिए और यदि किसी पार्टी द्वारा उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो आदि किया जाता है तो उसे भी पार्टी के खर्चे में शामिल किया जाना चाहिए।

बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, साथ ही किसी भी पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चुनाव प्रचार पर बैन लगाने के दौरान यदि वह पूजा पाठ आदि करता है और उसे मीडिया में बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जाता है तो उस पर भी रोक लगनी चाहिए। आयोग इस पर भी कुछ जरूर कदम उठाए।

बता दें कि अली-बजरंग बली बयान पर चुनाव आयोग के प्रतिबंध के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं उत्तर प्रदेश के ही बलिया जिले के बिल्थरा रोड क्षेत्र के ककरासो गांव में महागठबंधन की संयुक्त रैली में उन्होंने कहा कि 23 मई से भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बुरे दिन शुरू हो

जाएंगे तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मठ में जाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। भाजपा के पुर्जे अभी से ढीले पड़ गए हैं। भाजपा की नाटकबाजी व जुमलेबाजी अब काम नहीं आएगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश की चुनावी सभाओं में हालत बहुत खराब दिखाई देने के बाद भाजपा खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे की कहावत को चरितार्थ कर सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

भाजपा निचले स्तर पर उतर गई है। सपा व बसपा गठबंधन को कमजोर करने व टूटने को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश में विफल होने के बाद भाजपा दुखी है। गौरतलब है कि सोमवार को मायावती ने एक बयान जारी कर कहा था, पीएम मोदी बहन और पत्नियों की इज्जत करना क्या जानेंगे जब वह अपनी पत्नी को राजनीतिक लाभ के लिए छोड़ चुके हैं। यहां तक कि बीजेपी नेताओं की पत्नियां अपने पतियों के मोदी के करीब जाने से डरती है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...

CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 48 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Life Sciences में प्रकर्ष मनोहर और Earth Sciences में सोनल शुक्ला ने AIR-2 प्राप्त कर बढ़ाया गौरव, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले-पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार

पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और विचारों की सबसे सशक्त साथी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पुस्तकें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार और कल्पना...