back to top

पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का किया उद्घाटन, तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं। पीएम मोदी सबसे पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु से करीब 22 हजार करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु से एक साथ तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को जिन तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, वे ट्रेनों चार राज्यों को जोड़ेंगी। इनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस बेंगलुरु से बेगलगावी के बीच चलेगी, वहीं एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, नागपुर के अजनी से पुणे के बीच चलेगी. पीएम मोदी ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया, जबकि एक ट्रेन को बेंगलुरु से रवाना किया।

बेंगलुरु से बेलगावी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:20 बजे बेलगावी से रवाना होगी. ये ट्रेन दोपहर 1:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. वापसी में ये ट्रेन बेंगलुरु से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी, उसके बाद रात 10:40 बजे तक बेलगावी पहुंचेगी. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।

वहीं कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6.40 बजे जम्मू-कश्मीर के कटरा से रवाना होगी। उसके बाद ये ट्रेन दोपहर 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच में जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, व्यास स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में ये ट्रेन मृतसर से शाम 4:25 बजे कटरा के लिए रवाना होगा और रात 10.00 बजे कटरा पहुंचेगी।

वहीं नागपुर और पुणे के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर के अजनी रेलवे स्टेशन पुणे के बीच चलेगी। जो पुणे के हडपसर स्टेशन से वापस आएगी। यह दोनों शहरों के बीच 850 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा को 12 घंटे से कम समय में पूरी करेगी। शुरुआत में इस ट्रेन में सिर्फ सीटर कोच लगाए जाएंगे। जो सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलेगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...