जैन मन्दिरों में मनाया गया पार्श्व नाथ निर्वाण महोत्सव

लखनऊ। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्व नाथ निर्वाण महोत्सव गुरुवार को राजधानी के जैन मन्दिरों में धूमधाम से मनाया गया। श्री जैन धर्म प्रवर्द्धनी सभा के अध्यक्ष विनय कुमार जैन कि अध्यक्षता में डालीगंज जैन मन्दिर में मनाया गया। इसके अलावा सआदतगंज, चौक, गोमतीनगर, आशियाना में श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। डालीगंज में मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ के श्री चरणों में 23 लाडू चढ़ाये गया।

धूमधाम से मना भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव
लखनऊ। गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में जैन धर्म के 23 वें तीर्थकर 1008 भगवान श्री पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर के मंत्री आलोक जैन ने बताया कि आज ही के दिन भगवान को निर्वाण प्राप्त हुआ था। भगवान के अभिषेक एवं पूजन के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जिसमें महिलाओं ने सुंदर सूंदर निर्वाण लाड़ू बनाकर भगवान को अर्पित किये। इस अवसर पर मुनि सौरभ सागर द्वारा रचित कल्याण मंदिर विधान किया गया। गोमतीनगर महिला मंडल की सदस्य अनीता,दीपिका, चंदना, जूली,रश्मि, विभा, अर्चना सपना, अंजली, आरूषी आदि ने भाग लिया। मुख्य शांति धारा अनीता सुकांत परिवार एवं लोकेश जैन, महावीर गंगवाल द्वारा की गई और मुख्य लाडू वीणा रचना संदीप जैन परिवार द्वारा चढ़ाया गया।गोमती नगर मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक, संदीप जैन, सुकांत,अमित, विनय कपूर,अरविंद, रचित अग्रवाल, मोना अग्रवाल, जयकुमार,पंडित पीयूष आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

मंजू मौर्या बनीं हरियाली तीज क्वीन

भव्यता से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव लखनऊ। सुमन फाउंडेशन द्वारा हरियाली तीज का आयोजन राजाजीपुरम में किया गया जिसमें महिलाओं द्वारा सावन उत्सव में...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को किया सम्मानित

काव्य-संग्रह कौतुकी कान्हा एवं कहानी संग्रह जीवन के रंग अपनों के संग का विमोचनलखनऊ। नवसृजन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था, लखनऊ के तत्वावधान में स्मृतिशेष...

जाके प्रिय न राम वैदेही तजिए ताहि….

लोक चौपाल में गूंजे विनय पत्रिका के पद, याद किये गये तुलसीलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से गुरुवार को आयोजित लोक चौपाल...