back to top

यूपी में 9 जुलाई से शुरू होगा ‘पौधरोपण महाभियान, एक दिन में लगाए जाएंगे रिकॉर्ड 37 करोड़ पौधे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। 9 जुलाई को पूरे राज्य में ‘पौधरोपण महाभियान-2025’ की शुरुआत होगी, जिसके तहत एक ही दिन में रिकॉर्ड 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य के सभी 75 जिलों में मंत्री, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक इस अभियान में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या और आजमगढ़ में पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बाराबंकी में पौधरोपण करेंगी।

इस महाभियान में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में और केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में भाग लेंगे। वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना और केपी मलिक भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।वन विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय कर लिया है। 8 जुलाई को सभी नोडल अधिकारी जिलों में पहुंचकर तैयारियों की अंतिम समीक्षा करेंगे।

सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए और राज्य को हरित व स्वच्छ बनाया जाए। पौधरोपण स्थलों की जीआईएस टैगिंग, देखभाल और निगरानी की भी व्यापक व्यवस्था की गई है ताकि लगाए गए पौधों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित हो सके। ‘हर हाथ पौधा, हर आंगन हरियाली’ की थीम पर आधारित यह अभियान उत्तर प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...