back to top

जलवायु परिवर्तन की चिंता का स्थायी समाधान पौधरोपण : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि व्यापक जनसहयोग से प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र में सतत वृद्धि हो रही है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को वर्तमान के 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप में अगले 5 वर्ष में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे। इस लक्ष्य के अनुरूप सभी को प्रयास करना होगा। इसके लिए ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से को जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चिंता का स्थायी समाधान पौधरोपण है।

सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया

मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, नगर पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष व सदस्य, नगर निगम के महापौर व पार्षद गणों के साथ-साथ विधायकों व सांसदों से वेबिनार के माध्यम से संवाद कर वृहद पौधरोपण 2023 की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे इस दौरान उन्होंने सभी की सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा वृक्षों में देवदर्शन की है। यह प्रकृति प्रेम का ही प्रतीक है। यूपी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत छह वर्ष में 135 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है।

यह संतोष की बात है कि इनमें से 80 प्रतिशत पौधे वर्तमान में जीवित हैं।

आज अतिवृष्टि, अनावृष्टि और तेज गर्मी जलवायु परिवर्तन के संकेत देती है। विगत वर्ष अक्टूबर में हम सबने असमय बाढ़ की स्थिति देखी थी, यह चिंताजनक थी। इस वर्ष हिमाचल और उत्तराखंड की परिस्थिति से हम परिचित हैं। किंतु अब भी सुधार की गुंजाइश है। प्रकृति हमें सुधार का अवसर देती है। यह पौधारोपण कार्यक्रम एक ऐसा ही अवसर है। हम सभी को इसका लाभ उठाना चाहिए।

मनरेगा के तहत पौधरोपण को प्रोत्साहित करते हुए ‘मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन’ मुख्यमंत्री फलोद्यान और मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी तथा वन विभाग की सामाजिक वानिकी योजना के रूप में किसान और पर्यावरण के हित में अत्यंत उपयोगी प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना अंतर्गत मनरेगा के लाभार्थी यदि अपनी भूमि पर पौधे लगाकर उनका संरक्षण करता है तो उसे वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस वर्ष वृहद पौधारोपण अभियान में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत, 22 जुलाई को हम सब मिलकर 30 करोड़ पौधे लगाएंगे जबकि स्वतंत्रता दिवस के दिन 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। यह चुपचाप करने वाला कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पूरे उत्साह और उमंग के साथ पौधरोपण किया जाए।

पौधरोपण को जनांदोलन बनाएं। हर ग्राम पंचायत, शहरी वार्ड 1-1 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखें। नगर पंचायत में 5 हजार, नगर पालिका परिषद में 10 हजार, नगर निगम ने 5-10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य हो। सांसद, विधायक सहित हर जनप्रतिनिधि इसका सहभागी बने। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर निगमों के महापौर अपने सदस्यों, पार्षदों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर लें। कहां पौधारोपण होना है, कौन सा पौधा लगाना है, सब तय कर लें। पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही उसका संरक्षण। ऐसे में पौधारोपण के साथ टी-गार्ड भी लगाएं। यह सुनिश्चित करें कि किस पौधे की देखभाल कौन करेगा-कैसे करेगा।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश में बड़ी संख्या में अमृत सरोवर निर्मित किये गए हैं। वर्षा जल संचयन का यह प्रयास आपके क्षेत्र में निम्न भूगर्भीय जल स्तर के बेहतर होने और खारे पानी की समस्या का समाधान बनेगा। पौधरोपण के लिये यह सरोवर उपयुक्त स्थान हो सकते हैं। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सहजन का पौधा लगाने को दिया जाए। क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और नगरीय निकाय अपनी सड़कों के किनारे-किनारे व डिवाइडर पर पौधे लगाए सकते हैं। नदियों के किनारे भी उपयुक्त स्थान पर पौधे लगाए जाने चाहिए। पाकड़ का वृक्ष बहुत छायादार होता है।

भीषण गर्मी में यह किसी एयरकंडीशनर से कम नहीं होता। इसे निराश्रित गो-आश्रय स्थलों पर लगाया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ लोग रहते हैं, अगर एक व्यक्ति एक पौधा भी लगायेगा तो हम 25 करोड़ पौधे प्रदेश में लगा सकते हैं। 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हमारे लिए कठिन नहीं है। 2022 में जब हमने 22 करोड़ का पौधा लगाये थे, तब उस समय फ्रांस के राष्ट्रपति भी भारत में आये थे। उनके लिए इतना पौधरोपण आश्चर्यजनक था।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...