back to top

कीमतों में फिर इजाफे के साथ पेट्रोल

डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

 

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के अनुरूप कीमतों में एक बार फिर इजाफे के साथ देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बृहस्पतिवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयीं। सरकारी खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। डीजल की कीमत भी दिल्ली में 91.42 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी और मुंबई में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयी। इस समय मुंबई में इसकी कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

 

स्थानीय करों के आधार पर ईधन की कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। बृहस्पतिवार को वृद्धि के साथ दरें एक नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं। लखनऊ और गांधीनगर में पेट्रोल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक दोनों उन चुनिंदा राजधानियों में शामिल थे जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से कम थी। स्थानीय करों और माल ढुलाई के आधार पर तय होने वाली पेट्रोल की कीमत, उत्तर प्रदेश और गुजरात में कई जगहों पर पहले ही 100 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। देहरादून, चंडीगढ़, गुवाहाटी और रांची अलग-अलग राज्यों की वे राजधानियां हैं जहां पेट्रोल की कीमत अब भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम है।

 

 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल पहले से ही 100 रुपये के पार चला गया है। राजस्थान के सीमावर्ती शहर श्री गंगानगर में इस समय देश में ईधन की कीमत सबसे महंगी है। शहर में पेट्रोल की कीमत 115.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.64 रुपये है। केंद्र शासित क्षेत्र दमन में पेट्रोल 98.26 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे सस्ता है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...