back to top

18वीं मूल्यवृद्धि के बाद दिल्ली में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया है। बुधवार को कीमतों में लगातार 18वीं बढ़ोतरी के बाद अब डीजल और पेट्रोल का दाम लगभग बराबर हो गया है। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य के संबंध में अधिसूचना के अनुसार 17 दिन लगातार वृद्धि के बाद बुधवार को पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं डीजल कीमतों में देशभर में 48 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

दिल्ली में अब डीजल का दाम 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर है। मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं। हालांकि, सिर्फ दिल्ली में ही डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक है। राज्य सरकार ने पिछले महीने इसपर बिक्रीकर या वैट में बड़ी वृद्धि की थी। मुंबई में पेट्रोल 86.54 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 78.22 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 83.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.17 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 81.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.06 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 82.35 रुपये और डीजल 75.96 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह हैदराबाद में पेट्रोल 82.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.06 रुपये प्रति लीटर है।

सामान्य तौर पर कम कर की वजह से डीजल का दाम पेट्रोल से 18 से 20 रुपये प्रति लीटर कम रहता है। लेकिन हाल के वर्षों में डीजल पर कर बढ़ने की वजह से यह अंतर कम होता जा रहा है। दिल्ली सरकार ने पांच मई को डीजल पर वैट की दर 16.75 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दी थी। इसी तरह पेट्रोल पर कर की दर को 27 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया था।

चूंकि यह शुल्क मूल्यानुसार लगता है ऐसे में प्रत्येक बार पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कीमतों में वृद्धि से इसका वास्तविक प्रभाव बढ़ता जाता है। उल्ल्लेखनीय है कि सात जून से पेट्रोलयम विपणन कंपनियों ने बुधवार तक लगातार 18 दिन डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसी तरह पेट्रोल के दाम लगातार 17 दिन बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 82 दिन तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 18 दिन में डीजल कीमतों में 10.49 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 17 दिन में पेट्रोल 8.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...