back to top

यूपी सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, प्राथमिक स्कूलों के विलय पर रोक लगाने की याचिकाएं खारिज

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश सरकार को प्राथमिक स्कूलों के विलय के मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार के स्कूल विलय आदेश को चुनौती देने वाली दोनों याचिकाओं को सोमवार को खारिज कर दिया। यह फैसला न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने सुनाया।

याचिकाएं सीतापुर जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 51 बच्चों की ओर से दायर की गई थीं। इनमें सरकार के 16 जून को जारी उस आदेश को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसके तहत कम बच्चों की संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों का निकट के उच्च प्राथमिक या कंपोजिट स्कूलों में विलय करने का निर्णय लिया गया था।

याचियों की ओर से यह तर्क दिया गया था कि सरकार का यह आदेश मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा कि इस मर्जर से छोटे बच्चों को दूरस्थ स्कूलों तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, जिससे शिक्षा की पहुंच पर असर पड़ेगा। विशेष रूप से 6 से 14 वर्ष के बच्चों को लेकर चिंता जताई गई, जिनके लिए नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान कानून द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में यह दलील दी गई कि स्कूलों के विलय का निर्णय बच्चों के व्यापक हित में है और इसका उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है। सरकार ने बताया कि प्रदेश में ऐसे 18 प्राथमिक विद्यालय हैं, जहां एक भी छात्र नामांकित नहीं है। ऐसे में इन स्कूलों को पास के अन्य विद्यालयों में विलय कर वहां की सुविधाओं और शिक्षकों का बेहतर उपयोग किया जाएगा।सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रभावी प्रशासन के मकसद से लिया गया है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद शुक्रवार को फैसला सुरक्षित कर लिया था, जिसे सोमवार की दोपहर सुनाया गया। कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए राज्य सरकार के आदेश को सही ठहराया और कहा कि सरकार की मंशा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की है।

इसे भी पढ़ें : यूपी में 9 जुलाई से शुरू होगा ‘पौधरोपण महाभियान, एक दिन में लगाए जाएंगे रिकॉर्ड 37 करोड़ पौधे

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...