back to top

कोविड-19 का टीका लगवाने के बाद व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। गौतमबुद्ध नगर जनपद के जिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह कोविड-19 का टीका लगवाने के कुछ घंटों बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों के एक पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक ओहरी ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश, सतना के रहने वाले समय लाल (49) ने सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में टीका लगवाया। उसे पहले से उच्च रक्तचाप की समस्या थी।

उन्होंने बताया कि टीका लगाने के बाद लाल को कुछ समय के लिए अस्पताल में रखा गया और फिर उसे घर भेज दिया गया। घर जाते वक्त उसे कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पुन: जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ओहरी ने बताया कि लाल के घर वालों ने टीके के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, इसे देखते हुए डॉक्टरों के एक पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को 36 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि मार्च में 73,000 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक टीका लगाया गया है। उन्होंने दावा किया, टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। हम इस संबंध में किसी भी अफवाह या झूठी सूचना की निंदा करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि, वे किसी अफवाह पर ध्यान ना दें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...