दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 75 लाख के सोने के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति करीब 75 लाख रुपये का सोना देश में तस्करी करके लाने की कोशिश कर रहा था।

सीमा शुल्क विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आरोपी पंजाब का रहने वाला है। वह रविवार को दुबई से दिल्ली पहुंचा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार, उसने स्वीकार किया कि उसके पास चांदी के रंग की एक धातु की प्लेट थी।

यह प्लेट सोने की थी, जिसका वजन 1.5 किलोग्राम है। इसे उसने अपने ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था और उस पर स्टीकर चिपका दिया था। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और 74.78 लाख रुपए मूल्य के सोने की प्लेट को जब्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजम खान को डूंगरपुर मामले में दी जमानत

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को कथित डूंगरपुर मामले में बुधवार को जमानत दे दी। इस मामले...

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, लोगों को घरों में ही रहने के दिए निर्देश

काठमांडू । नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर...

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर...