back to top

सीएम के निर्देश पर शिक्षक व शिक्षिकाओं के अंतर्जनपदीय ट्रांसफर की अनुमति

  • बेसिक शिक्षा के 54,120 शिक्षक व शिक्षिकाओं को मिला फायदा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग में 54,120 शिक्षक व शिक्षिकाओं के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तण की अनुमति प्रदान की गई है। स्थानान्तण की यह प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की गयी। यह ट्रांसफर मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों व शिक्षिकाओं की सहूलियतों के मद्देनजर किया गया है। इस स्थानान्तरण को मूर्त रूप देकर पूरे देश में एक मिसाल स्थापित की गयी है।

यह जानकारी देते हुए रविवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि एनआईसी के साॅफ्टवेयर के माध्यम से ट्रांसफर संबंधी सभी आवेदन पत्रों को वैज्ञानिक आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए स्वीकार किया गया।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस ट्रांसफर की प्रक्रिया में 28,306 महिला और 25,814 पुरुष शिक्षक लाभान्वित हुए हैं। इनमें 917 शिक्षक व शिक्षिकाएं सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों से जुड़े हैं, जिन्हेें यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर बिना शर्त दी गयी है। इनके अलावा, दिव्यांगजन श्रेणी के 2,285 ट्रांसफर संबंधी आवेदन पत्रों को स्वीकार करते हुए उन्हें स्थानान्तरित किया गया और गंभीर व असाध्य बीमारी से ग्रसित 2,186 लोगों को ट्रांसफर का लाभ दिया गया है।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार ने तबादला नीति जारी की थी। इस बार आवेदन के लिए न्यूनतम सेवा अवधि घटाकर पुरुषों के लिए 5 साल से 3 साल और महिलाओं के लिए 3 साल से एक साल कर दी गयी थी।

इस नीति के तहत 20 दिसंबर 2019 से 20 जनवरी 2020 के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे। 21 जनवरी से 5 फरवरी के बीच आवेदनों का परीक्षण किया जाना था और 6 फरवरी से 20 फरवरी के बीच दावों और आपत्तियों के निस्तारण किया जाना था।

इस टाइम टेबल के अनुसार 15 मार्च तक अंतिम सूची का प्रकाशन होना था। लेकिन इसी बीच कोरोना वायरस की महामारी की वजह से यह प्रक्रिया बाधित हो गयी थी और यह माना जा रहा था कि इस बार ट्रांसफर सेशन शुन्य हो सकता है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...