back to top

रंग-बिरंगी पतंगों से लोगों ने खूब लड़ाये पेच

लखनऊ। मकर सक्रांति के दिन जयपुर, गुजरात की तरह लखनऊ में भी आसमान पतंगों से सतरंगी रहा। सुबह से ही लोग डोर और पतंगें खरीदते हुए नजर आए। बच्चों को कार्टून बनी पतंगे आकर्षित कर रही थीं तो बड़े सवा के तीन और पौनताई खरीदने में लगे हुए थे। ज्यादातर लोग छतों से ही पतंगबाजी करते नजर आए।
मंगलवार को भी शहर भर में जमकर पतंगबाजी हुई। खासकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। गली-मुहल्लों में अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़कर लोगों ने पतंगबाजी की। इस बार पौना मझोली पतंगे ज्यादा दिखाई दिखीं। पतंगबाजों ने एक दूसरे के पेंच काटने के लिए दांव भी लगाए। गुजरते पलों के साथ आसमान में पतंगबाजी का खुमार छाने लगा है। पुराना शहर हो या फिर नई कालोनी, हर जगह आसमान में पतंगों की सतरंगी छटा बिखर गई। नीबू पार्क के सामने, बुद्धा पार्क के पास सुबह से ही आसमान में पतंगों का मेला लग गया। कुछ यही नजारा सआदतगंज, हैदरगंज, चारबाग व आलमबाग सहित अन्य जगह भी देखने को मिला।

महाकुंभ को लेकर इस बार भगवान वाली पतंग भी

दुकानदारों के पास इस बार महाकुंभ को लेकर महादेव, प्रभु श्रीराम, बजरंगबली के चित्र वाली पतंगें भी हैं। इनकी भी मांग काफी है। साथ ही योगी, मोदी फोटो वाली पतंगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। हुसैनगंज डीके काइट के दुकानदार अब्दुल कादिर बताते हैं कि रंगीन पतंगों की मांग काफी है। चौधरी गढैया दूरवाला दुकानदार बताते हैं कि प्रभु जयश्रीराम, हनुमान जी, महादेव समेत कई भगवान वाली फोटो भी हैं। पतंगबाज इनकी भी मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया-अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों पर बमबारी की

दुबई । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के तेल नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण एक द्वीप पर स्थित सैन्य...

एआई से चिन्हित स्पैम नंबरों पर शिकायत के बगैर भी कार्रवाई का प्रस्ताव: ट्राई

नयी दिल्ली। परेशान करने या धोखाधड़ी करने के इरादे से फोन करने या संदेश भेजने वाली संस्थाओं के फोन कनेक्शन अब काटे जा सकते...

पालघर में मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात रेल की पटरियों पर चल रहे तीन लोगों की मालगाड़ी की चपेट में आने...