back to top

रुपए जमा न करने पर मरीज को बनाया बंधक

लखनऊ। मरीजों की दलाली रुकने का नाम नहीं ले रही है। निजी अस्पताल में मरीज पहुंच जा रहे हैं। ताजा प्रकरण लोहिया संस्थान में सामने आया जहां इमरजेंसी से दलाल ने मरीज का सस्ते इलाज का झांसा देकर गोमतीनगर के एक निजी अस्पताल पहुंचा दिया। निजी अस्पताल में 3 ही दिन में मरीज से दो लाख रुपए का बिल थमा दिया। तीमारदारों का आरोप है कि जब मरीज को डिस्चार्ज को कहा तो उसे बंधक बना लिया गया। तीमारदारों के मुताबिक जब तक बिल जमा नहीं होगा मरीज को छुट्टी नहीं मिलेगी। वह पैसों के इंतजाम में भटक रहे हैं।

बलरामपुर के भगौतीगंज निवासी देवमणि पाठक को दौरे पड़ते थे। उसे पहले जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया गया। तीमारदार चार दिन पहले मरीज को लोहिया संस्थान की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां पर मरीज को भर्ती करने में काफी समय लग गया। इसी बीच इमरजेंसी में घूम रहे दलाल ने तीमारदारों को सस्ता और बेहतर इलाज का झांसा देकर जाल में फंसा लिया।

बताया था कि 20-30 हजार रुपए में इलाज हो जाएगा। मरीज को गोमती नगर हुसडिय़ा चौराहा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। मरीज के भाई सोमू का आरोप है कि चार दिन में दो लाख का बिल पकड़ा दिया गया। बिल भुगतान में असमर्थता जताई तो अस्पताल से बाहर कर बिल जमा करने के बाद मरीज ले जाने को कहा गया। अब तीमारदार निजी अस्पताल में भर्ती अपने मरीज के पास भी नहीं जा पा रहे हैं। नर्सिंग होम के नोडल अफसर व डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह के मुताबिक कोई शिकायत नहीं मिली है अगर शिकायत आती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...