back to top

ज्ञान का मार्ग

योग हमारे आत्म ज्ञान की अभिवृद्धि का माध्यम है। कोई भी ज्ञान, दीक्षा या हला कौशल हासिल करने के लिए उसे कठिन योग, तप से होकर गुजरना पड़ता है। योग एक बड़ा गूढ़ और कठिन विषय माना जाता है पर जैसा गीता में कहा गया है आत्मज्ञान प्राप्त करने के सभी साधन योग से संबंध रखते हैं और इस दृष्टि से प्रत्येक सच्च आत्मज्ञानी योगी भी कहा जायेगा।

इसलिए आत्मज्ञान के इच्छुक को योग मार्ग का परिचय होना आवश्यक है और उसमें से अपने अनुकूल विधियों से लाभ भी उठाना उचित है। मानवी चेतना सापेक्ष चेतना है। इसकी सापेक्षता को विनष्ट कर देना ही सारे योगों का एक मात्र लक्ष्य है। जब मन की उपाधि का तिरोधान हो जाता है तभी चेतना अपनी परमावस्था को प्राप्त करती है। जहां किसी वस्तु का अस्तित्व नहीं रहता वरन अस्तित्व का ही अस्ति तत्व रहता है।

सांसारिक मनुष्यों के लिए आत्मोद्धार के अनेक मार्ग बतलाये गये हैं, जैसे जप तप योग तीर्थ दान, परोपकार, यज्ञ आदि। ये सभी कार्य यदि उचित रीति से किये जायें तो मनुष्य को आत्मोन्नति की सीढ़ियों पर चढ़ाने वाले और परमात्मा के निकट पहुंचाने वाले हैं। पर इन सब धर्म कार्यों के लिए सत्संग का होना आवश्यक है। बिना सत्संग के मनुष्य की रुचि इन कार्यों की तरफ चली जाये ऐसा बहुत कम देखने में आता है। अधिकांश मनुष्य किसी न किसी निकटवर्ती या दूदर्शी संत पुरुष के उपदेश की प्रेरणा से ही आत्मोन्नति के मार्ग की तरफ आकर्षित होते हैं।

इसलिए योग वशिष्ट में कहा गया है- या: स्नात: शीत शितिया साधु संगति गंगया, किं तस्य दानै: कि तमोभि: किमध्वरै: योगवा। जो व्यक्ति साधु संगति रूपी शीतल निर्मल गंगा में स्नान करता है उसे फिर किसी तीर्थ, तप, दान और यज्ञ, योग आदि की क्या आवश्यकता है। मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य संसार में यही है कि स्वयं को और अपने प्रिय जनों को सत्संगति की तरफ प्रेरित करें।

आप अपनी संतान को सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए विद्या, बुद्धि, बल आदि प्राप्त करने का उपदेश देते हो, उसके लिए हर तरह के साधन जुटाते हो, जो कुछ सम्भव होता है प्रत्येक प्रत्यन करते हो। पर इन बातों के साथ तुमने उनको सत्संग की प्रेरणा नहीं दी। उनको नीच वृत्ति वाले लोगों का संग करने दिया तो अन्य समस्त सफलताएं व्यर्थ हो जायेंगी। सत्संग ही वह प्रेरक शक्ति है जो अन्य प्रकार की शक्तियों को उपयोगी और हितकारी मार्ग पर चलाती है।

मनुष्य को जो लाभ योग से प्राप्त होता है उसका मूल आधार मानसिक शक्तियों का विकास और नियंत्रण ही होता है। अतएव जो मनुष्य योग को बहुत बड़ी चीज समझकर उससे घबराते हों उनके लिये मानसिक शक्तियों के विकास पर ध्यान देना ही सर्वोत्तम है। मनुष्य की मानसिक शक्तियां बिखरी हुई रहती हैं।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...