back to top

पापा, आपकी मार से मौत बेहतर है… सुसाइड से पहले डायरी में दिखा तीनों बहनों का आखिरी दर्द और कोरियाई दुनिया के प्रति लगाव

गाजियाबाद। गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में एक भावुक कर देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को मृतका बहनों के कमरे से नौ पन्नों की एक पॉकेट डायरी मिली है, जिसमें उनकी काल्पनिक दुनिया के प्रति लगाव और घरेलू तनाव की गहरी दास्तां दर्ज है। 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने मंगलवार देर रात नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। डायरी के पन्नों से पता चलता है कि तीनों बहनें कोरियाई संस्कृति और कलाकारों से बेहद प्रभावित थीं और उसे ही अपनी असली दुनिया मानती थीं, लेकिन परिवार द्वारा उन पर अपनी इस पसंद को छोड़ने और भविष्य के फैसलों को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

डायरी में दर्ज संदेशों में लड़कियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा है कि कोरियाई संस्कृति ही उनकी जिंदगी थी, लेकिन उनके माता-पिता उन्हें इसे छोड़ने और अपनी मर्जी के खिलाफ शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। एक दर्दनाक संदेश में उन्होंने अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा, “आपकी मार से हमारे लिए मौत बेहतर है, इसी वजह से हम आत्महत्या कर रहे हैं।” डायरी में अपनी पसंद और पहचान के लिए लड़ने की छटपटाहट और अंत में हार मान लेने की बेबसी साफ झलक रही है। पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल के अनुसार, इस डायरी को साक्ष्य के तौर पर कब्जे में ले लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में ये बातें लिखी गईं।

इसे भी पढ़ें : गाजियाबाद में मोबाइल गेम की लत से परेशान 3 बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वहीं, इस दुखद घटना के पीछे एक गहरा आर्थिक संकट भी सामने आ रहा है। स्थानीय रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार, लड़कियों के पिता चेतन शेयर बाजार में भारी नुकसान के कारण गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन पर दो करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था और हालात इतने खराब थे कि उन्हें बिजली का बिल भरने के लिए अपना मोबाइल तक बेचना पड़ा था। इस तंगी की वजह से घर में अक्सर झगड़े और तनाव का माहौल रहता था। बुधवार शाम को दिल्ली के निगम बोध घाट पर तीनों बहनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आर्थिक स्थिति के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और पारिवारिक दबाव की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...