back to top

पांड्या और जडेजा ने भारत को 302 रन तक पहुंचाया

कैनबरा। शानदार फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को पांच विकेट पर 302 रन तक पहुंचाया। पंड्या ने 76 गेंद में नाबाद 92 रन बनाए जबकि जडेजा 50 गेंद में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने भारतीय पारी को शुरूआती दबाव से निकाला।

कप्तान विराट कोहली ने भी संघर्षपूर्ण अर्धशतक लगाया। पंड्या और जडेजा 32वें ओवर में साथ आए और छठे विकेट के लिए 150 रन की अटूट साझेदारी करके खेल की तस्वीर बदल दी। आस्ट्रेलियाई टीम शुरूआती दोनों मैच और श्रृंखला पहले ही जीत चुकी है। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 250 रन भी नहीं बना सकेगी लेकिन जडेजा और पंड्या ने भारत को 300 के पार पहुंचाया।

दोनों ने क्रीज पर जमने में समय लिया लेकिन उसके बाद तेजी से रन बनाए। उन्होंने 46वें से 48वें ओवर के बीच 53 रन बनाए। आखिरी पांच ओवरों में 73 रन बने। पंड्या ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि जडेजा ने पांच चौके और तीन छक्के जड़े। कोहली, पंड्या और जडेजा के अलावा भारत का कोई बल्लेबाज सपाट पिच पर खुलकर नहीं खेल सका। शिखर धवन (16) और केएल राहुल (पांच) जैसे सीनियर बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए जबकि श्रेयस अय्यर भी 19 रन ही बना सके।

मानुका ओवल की पिच बड़े स्कोर के लिए जानी जाती है लेकिन भारतीय शीर्षक्रम यहां लय हासिल नहीं कर सका। कोहली इस बीच सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़कर सबसे तेजी से 12000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 78 गेंद में पांच चौकों की मदद से 63 रन बनाए। आस्ट्रेलिया के लिए एश्टोन एगर ने 44 रन देकर दो विकेट लिए। भारत की शुरूआत पिछले दो मैचों की तुलना में धीमी रही और पहले तीन ओवर में सिर्फ एक चौका लगा। इस दौरान सलामी बल्लेबाजों ने 12 डॉट गेंदें खेली।

भारत को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा जब सीन एबोट को बाहर निकलकर खेलने के प्रयास में धवन एगर को कैच देकर आउट हो गए। कोहली और गिल ने 56 रन जोड़े लेकिन गिल 16वें ओवर में एगर को स्वीप लगाने के प्रयास में पगबाधा आउट हो गए।उन्होंने 39 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 33 रन बनाए। अय्यर को मार्नस लाबुशेन ने आउट किया जबकि राहुल खराब स्वीप शॉट खेलकर एगर का दूसरा शिकार हुए। कोहली को 32वें ओवर में डीआरएस पर विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया।

RELATED ARTICLES

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के...

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...