back to top

पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों को शासकीय योजनाओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया आयोजन -किरण चौधरी

जिला संवाददाता मधुसूदन शर्मा/मथुरा। पंचायतीराज विभाग मथुरा के द्वारा जिलाधिकारी महोदय मथुरा की अध्यक्षता में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों को विभिन्न विभागों की शासकीय योजनाओं से अद्यतन कराये जाने हेतु एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बी.एस.ए. इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा के ऑडिटॅारियम में दो पालियों में दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को किया गया, जिसमें विकास खण्ड नौहझील, छाता, नन्दगांव, गोवर्धन एवं मांट मथुरा, राया, बल्देव, चौमुहां एवं फरह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, जिला कृषि अधिकारी, मथुरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मथुरा, जिला पंचायतराज अधिकारी मथुरा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मथुरा, सहायक श्रमायुक्त, मथुरा, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी मथुरा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई.सी.डी.एस.) मथुरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा एवं अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड ग्रामीण मथुरा समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं.) के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यशाला में सम्बन्धित विभागों के द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में प्रधानगणों को विस्तृत जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद मथुरा में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के दृष्टिगत क्षेत्र पंचायत प्रमुख नौहझील श्रीमती सुमन राजेश चौधरी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख नन्दगांव श्रीमती सुन्दरी देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राया श्रीमती चंचल चौधरी, क्षेत्र पंचायत चौमुहां प्रमुख श्रीमती जमुना देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख फरह श्रीमती नीति अनिल सिंह, विकास खण्ड गोवर्धन की ग्राम पंचायत अड़ींग की ग्राम प्रधान श्रीमती स्नेहलता, विकास खण्ड छाता की ग्राम पंचायत पैगांव की ग्राम प्रधान श्रीमती पप्पी देवी, विकास खण्ड बल्देव की ग्राम पंचायत ततरौता की ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज देवी एवं विकास खण्ड बल्देव की ग्राम पंचायत सराय दाउद की ग्राम प्रधान श्रीमती यामिनी गौतम एवं विकास खण्ड चौमुहां की ग्राम पंचायत कौंकेरा की ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मल चौधरी, सचिव/ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती कान्ता सिंह, सचिव/ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती अंशु राठी, सचिव/ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती राधा देवी, सचिव/ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती रूचि सक्सेना एवं सचिव/ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती दीपेक्षा श्रीवास्तव को सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की अपेक्षानुसार विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ समस्त ग्रामीणों को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

इस उद्देश्य को लेकर समस्त जन-प्रतिनिधिगण यथा- समस्त क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा समस्त प्रधानगणों एवं कर्मचारियों/अधिकारियों को कार्य करना चाहिए, जिससे कि जनपद की समस्त ग्राम पंचायतें आदर्श ग्राम की श्रेणी में आ सकें। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और सचिव गांव के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार कर कार्य कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने ग्राम पंचायतों को नवोन्मेष कार्य कर बाल हितैषी,महिला हितैषी गांव बनाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...