back to top

पंचायतराज वेलफेयर एसोसिएशन उप्र की बैठक लोहिया भवन में सम्पन्न

लखनऊ। एसएन सिंह प्रदेश अध्यक्ष पंचायतराज वेलफेयर एसोसियेशन की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोहिया भवन पंचायत राज निदेशालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसएन सिंह ने ग्राम्य विकास की तरह पंचायतीराज विभाग में भी जनपद स्तर पर प्रथम श्रेणी अधिकारी की नियुक्ति करने विकास खण्ड / तहसील स्तर पर ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियन्त्रण कृषि सहकारिता तथा सांख्यिकी विभागों की तरह पंचायतीराज विभाग में विकास खण्ड स्तर पर स्थापित सहायक विकास अधिकारी (पं०) के पदों को उच्चीकृत करते हुये द्वितीय श्रेणी उच्च स्तरीय अधिकारी का पद सृजन करने, ग्राम पंचायत अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता स्नातक करते हुये सम्मान जनक ग्रेड पे देने, विकास खण्ड जिला एवं मण्डल स्तर पर विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मांग की है।

इसके अलावा लिपिक कम्प्यूटर आपेरेटर एवं स्टेनोग्राफर की नियुक्ति करने सहायक विकास अधिकारी पंचायत का पदनाम खण्ड पंचायत अधिकारी करने, 04फरवरी 2016 के प्रमुख सचिव पंचायतीराज द्वारा जारी त्रुटिपूर्ण शासनादेश को संशोधित करने 01 अगस्त 2016 के शासनादेश के अनुरूप खण्ड विकास अधिकारी की भर्ती में पदोन्नति द्वारा सहायक विकास अधिकारी ( पंचायत ) का कोटा एवं कार्यालय निर्धारित करने, जिला पंचायत के विभिन्न संवर्गों के अधिकारी / कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, क्षेत्रीय भ्रमण हेतु भत्ता उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारी की सेवानियमावली प्रख्यापित करते हुये उन्हें पदोन्नति का अवसर देने पंचायती विभाग के काउन्सिलिग इंजीनियर्स को निरिचित वेतनमान / मानदेय प्रदान पंचायत सहायकों को मानदेय में वृद्धि करने आदि विषयो पर पंचायतीराज विभाग के समस्त कर्मचारियों के साथ चर्चा की तथा शासन से उपयुक्ति मांग के विषयों को पूर्ण करने की मांग की।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डा० अखिलेश सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा मनरेगा का डोंगल ग्राम पंचायतों को वापिस करने की मांग की गई तथा पंचायत कल्याण केन्द्र निर्माण हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में चन्द्र किशोर वर्मा, मनोज त्यागी, मैनेजर सिंह, कमल किशोर शुक्ल प्रशांत मोखाल, नागेन्द्र कुशवाहा शिवा शुक्ला गोपीनाथ गिरि कान्ति सिंह, रामेन्द्र श्रीवास्तव, यूपी सिंह आदि पंचायती राज विभाग के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहें। पंचायतराज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का संचालन प्रान्तीय महामंत्री डा० प्रदीप कुमार सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...