पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की गोलाबारी

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम क्षेत्रों में सोमवार को बिना उकसावे के गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे हीरानगर सेक्टर के मनयारी इलाके में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। साथ ही बताया कि गोलीबारी रात भर जारी रही जिससे लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) प्रभावी तरीके से जवाब दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गोलाबारी सोमवार सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर बंद हुई। उन्होंने बताया कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पिछली रात इसी इलाके में सीमापार से की गई गोलाबारी और गोलीबारी में कम से कम चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक गाय घायल हो गई।

RELATED ARTICLES

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आजम खान को डूंगरपुर मामले में दी जमानत

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को कथित डूंगरपुर मामले में बुधवार को जमानत दे दी। इस मामले...

नेपाल : सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली, लोगों को घरों में ही रहने के दिए निर्देश

काठमांडू । नेपाल की सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर...

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, 200 गिरफ्तार

पेरिस। फ्रांस में प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू की सरकार गिरने के एक दिन बाद राजधानी पेरिस और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर...