back to top

पूर्वी उप्र में पहली नवंबर से शुरू होगी धान खरीद

विशेष संवाददाता लखनऊ। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में पहली अक्टूबर से धान खरीद प्रारंभ है। पूर्वी उप्र के 3,08,663 किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया गया है तथा 2282 कृषकों से 13648 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।

गतवर्ष इस अवधि में 332 किसानों से 1614 मीट्रिक टन खरीद की गई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार किसानों के हित में धान की आवक के दृष्टिगत पूर्वी उप्र के लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव तथा अयोध्या संभाग के सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी में धान की खरीद 20 अक्टूबर से प्रारम्भ होगी। इसके लिए उक्त जिलों के जिलाधिकारियों को क्रय केंद्र क्रियाशील कराते हुये किसानों से धान की खरीद प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन जिलों में किसान 20 अक्टूबर से धान बिक्री कर सकते हैं। पिछली बार सभी एजेंसियों से 1614 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक बुधवार तक 13648.46 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। 2282 किसान इससे अभी तक लाभान्वित हो चुके हैं। 730 केंद्रों पर 13640.22 मीट्रिक टन क्रमिक धान खरीद कॉमन व हाइब्रिड 8.24 मीट्रिक टन हुई है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...