back to top

आर्थिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा पैकेज : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज को ऐतिहासिक बताते हुए बुधवार को कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के साथ साथ, देश के विभिन्न वर्गों को तथा आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान करने वाला है।

नड्डा ने अपने बयान में कहा, प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में विकास को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष एवं ऐतिहासिक पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 10 फीसदी के बराबर है। मैं इसका स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि यह पैकेज केवल कोविड-19 से लडऩे का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह देश को सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 महामारी से जीवटता के साथ मुकाबला कर रहे समग्र राष्ट्र के विकास एवं देशवासियों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री की ओर से घोषित यह पैकेज अत्यंत सराहनीय कदम है। नड्डा ने कहा, आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के जरिए देश के विभिन्न वर्गों को एवं आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को मजबूती प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ रूपये का यह पैकेज देश की विकास यात्रा को गति देगा।

उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज में देश के गरीबों, मजदूरों, मध्यम वर्ग और लघु उद्योगों का खास ध्यान रखा गया है, जो कि आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का आधार हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, इसमें मध्यम वर्ग और करदाताओं का खास ध्यान रखा गया है। यह पैकेज अपने आप में ऐतिहासिक है और आर्थिक क्षेत्र को जबर्दस्त गति देने वाला है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत को आत्म-निर्भर बनाने में मदद के लिए मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की और स्थानीय कारोबारों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने बड़े आर्थिक सुधारों का संकेत देते हुए कहा, यह आर्थिक पैकेज हमारे श्रमिकों, किसानों, ईमानदार करदाताओं सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों और कुटीर उद्योगों के लिए होगा।

पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है। यह पैकेज भारतीय उद्योग जगत के लिए है, उसे बुलंदी पर पहुंचाने के लिए है। कुल 20 लाख करोड़ रुपये के इस पैकेज में आरबीआई द्वारा अब तक कोविड-19 संकट से निपटने के लिए घोषित उपाय भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...