back to top

विपक्ष का हंगामा: एक घंटे के लिए स्थगित रही सदन की कार्यवाही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बृहस्पतिवार को बजट भाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों के जोरदार हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। पूर्वाहन् 11 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सपा के सभी सदस्य बजट को 11 बजे प्रस्तुत करने का विरोध करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए और हंगामा तथा नारेबाजी करने लगे।

नेता सदन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष

इसी बीच, नेता सदन उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2019-2020 के बजट अनुमानों से सम्बन्धित भाषण को 12 बजकर 56 मिनट तक पढ़ा। इस दौरान भी सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते रहे। इस पर सभापति रमेश यादव ने सदन की कार्यवाही आधे घण्टे के लिए स्थगित कर दी। स्थगन अवधि को बाद में आधे घण्टे के लिए और बढ़ा दिया गया। अपराह्न दो बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्य सदन में उपस्थित नहीं थे। कोरम पूरा ना होने के कारण अधिष्ठाता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर अधिष्ठाता

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर अधिष्ठाता ने नेता सदन द्वारा बजट पढ़े जाते समय सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों द्वारा किए गए व्यवहार के लिए निन्दा की। सपा के शतरूद्र प्रकाश, संजय लाठर और सुनील सिंह साजन ने दिनांक बुधवार को सदन में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री के पेट भर भोजन की घोषणा से जुड़े ट्वीट के मामले में सदन को गुमराह किए जाने संबंधी विशेषाधिकार हनन की सूचना दी। मगर, सूचना देने वाले सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अधिष्ठाता ने सूचना निरस्त कर दी। कार्यसूची की अन्य मदों को पढ़े जाने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर अवार्ड

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान और महाराष्ट्र से लंबे समय से जुड़े रहने के लिए प्रतिष्ठित राज...

‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में...

पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर भारत महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मोकी (चीन)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर महिला जूनियर एशिया कप...

भारत का वनडे और टी20 में वर्चस्व कायम, लगातार नंबर-1 रैंकिंग में टीम इंडिया का दबदबा

दुबई।  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का दबदबा लगातार कायम है। 50 ओवर के फॉर्मेट में भारत पिछले कई महीनों से आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1...

लालगंज में निर्माणाधीन पुल गिरा, 5-7 मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

हाजीपुर।लालगंज प्रखंड के जलालपुर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन पुल गिर गया। हादसे में 5 से 7 मजदूर घायल हो...

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी का किया उद्घाटन

लखनऊ। लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन फिलहाल घबराने जैसी स्थिति नहीं है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री...