back to top

पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बर्ताव कर रही हैं विपक्षी पार्टियां: मोदी

जमुई (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी शिविरों के खिलाफ सेना के अभियान के सबूत मांगने को लेकर मंगलवार को विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला और कहा कि वे भारत की राजनीतिक पार्टियों से कहीं ज्यादा पाकिस्तान के प्रवक्ता के तौर पर नजर आती हैं।

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद बिहार में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मतदाताओं को फैसला कर लेना चाहिए कि क्या वे पाकिस्तान के उन मददगारों को सत्ता सौंपना चाहते हैं, जिन्होंने सबूत मांगकर सशस्त्र बलों के मनोबल को गिराया है। मोदी ने जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री पद को बहाल किए जाने संबंधी नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के बयान पर भी निशाना साधा और कहा कि क्या किसी देश में एक से ज्यादा प्रधानमंत्री हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मैं चाहूंगा कि कांग्रेस और राजद, जो महामिलावट गिरोह का हिस्सा हैं, इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करें।

विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन

पीएम मोदी विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन को महामिलावट कहकर उसका मजाक उड़ाते रहे हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद कुछ विपक्षी नेताओं के बयानों को लेकर जोरदार हमला करते हुए मोदी ने कहा, वे भारत की नुमाइंदगी करने वाली राजनीतिक पार्टियों से कहीं ज्यादा पाकिस्तान के प्रवक्ता के तौर पर नजर आती हैं। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मोदी ने कहा कि जब-जब देश की सबसे पुरानी पार्टी और उसके सहयोगी सत्ता में आते हैं, तब-तब शासन उल्टी दिशा में चलने लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में वृद्धि दर में गिरावट आती है और आतंकी गतिविधियों, हिंसा एवं काले धन में इजाफा हो जाता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की राजद जैसी पार्टियों पर परोक्ष हमला बोलते हुए मोदी ने कहा जिन्होंने जेपी (जयप्रकाश नारायण) के नाम की कसमें खाई थीं, वे अब कांग्रेस की गोद में बैठी हैं।

आरक्षण खत्म करने को लेकर

आरक्षण खत्म करने को लेकर राजद की ओर से लगाए जा रहे आरोप पर मोदी ने कहा, मोदी को तो छोड़ दें, कोई भी आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। हमने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है, लेकिन हमने एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को कमजोर किए बगैर ऐसा किया। मोदी ने कहा कि चुनाव नजदीक देखकर उन्होंने दुष्प्रचार से आपको डराना शुरू कर दिया है कि मोदी आरक्षण खत्म कर देगा। तथ्य यह है कि हमने उनके पक्ष से खड़ी की गई बाधाओं के बावजूद ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने के बाद उस संस्था का पहला अध्यक्ष भगवान दास सहनी बने जो बिहार के ही रहने वाले हैं।

उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में

जमुई लोकसभा सीट से लोजपा उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की ऐसी अनदेखी की जैसी किसी भी पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले आंबेडकर को हराने के लिए सारे जतन किए। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने बाबासाहेब को हराने के लिए हरसंभव चीजें की। उसने लोगों के दिमाग से उनकी यादें खत्म करने की साजिश की। परिवार को अपने सदस्यों को भारत रत्न से सम्मानित करना याद रहा, लेकिन वह आंबेडकर को भूल गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आंबेडकर को उनके निधन के कई साल बाद देश का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान मिल सका। मोदी ने यह भी कहा कि आंबेडकर से जुड़े पांच स्थानों, जिनमें लंदन भी है, को उनकी सरकार पंच तीर्थ के तौर पर विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजद शासनकाल में बिहार गर्त में चला गया था। लेकिन नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की टीम ने राज्य को गड्ढे से निकालने के लिए कई बड़े प्रयास किए हैं। अभी काफी कुछ करना बाकी है और इसके लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। अपने संबोधन के अंत में मोदी ने लोगों से मैं भी चौकीदार, गली-गली में चौकीदार का नारा लगवाया। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला करने के लिए लोगों से चौकीदार चोर है का नारा लगवाते हैं।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...