back to top

विपक्षी गठबंधन इंडिया को सार्वजनिक तौर पर एकजुट नजर आना चाहिए, कपिल सिब्बल की सलाह

नयी दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया को सार्वजनिक तौर पर एकजुट दिखना चाहिए, न कि बिखरा हुआ जैसा कि वह आम तौर पर दिखाई देता है। सिब्बल ने साथ ही विपक्षी गठबंधन के लिए एक औपचारिक ढांचे की वकालत की जिसमें प्रवक्ता हों जो गठबंधन के विचारों को सामने रख सकें।

सिब्बल ने एक साक्षात्कार में कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों को भविष्य के लिए एक सुसंगत नीति, वैचारिक ढांचे और कार्यक्रम की आवश्यकता है। हाल में राज्य विधानसभा चुनावों में इंडिया के सहयोगी दलों के बीच हुई तकरार के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा, मेरा मानना है कि इसे (इंडिया) एकजुट दिखना चाहिए, न कि बिखरा हुआ जैसा कि यह आम तौर पर दिखाई देता है। सिब्बल ने कहा, इन्हें ( इंडिया में शामिल दलों को) एक सुसंगत नीति, एक सुसंगत वैचारिक ढांचा और भविष्य के लिए एक सुसंगत कार्यक्रम की आवश्यकता है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, मैं राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर की बात नहीं कर रहा हूं। राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सोचने के तरीके में एकरूपता होनी चाहिए और जब तक वह तंत्र स्थापित नहीं हो जाता और जब तक गठबंधन के प्रवक्ता नहीं होंगे जो इसके विचारों को सामने रख सकें, मुझे नहीं लगता कि यह बहुत प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिया गठबंधन के लिए एक औपचारिक राजनीतिक ढांचा होना चाहिए, सिब्बल ने कहा कि वह लंबे समय से यह बात कहते आ रहे हैं। सिब्बल ने हालांकि विपक्षी गठबंधन के भविष्य को लेकर भरोसा जताया।

केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) का गठन लोकसभा चुनाव से पूर्व किया था। मौजूदा बजट सत्र के दौरान पेश किए जा सकने वाले वक्फ (संशोधन) विधेयक और विपक्ष के पास मौजूद विकल्पों के बारे में पूछे जाने पर सिब्बल ने कहा कि यह देखना होगा कि राजग गठबंधन के सहयोगी इस मामले में क्या करते हैं क्योंकि भाजपा के पास बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा, देखते हैं कि उनका रुख क्या है। बिहार में चुनाव होने वाले हैं। मुझे लगता है कि अगर वे विधेयक पेश करते हैं तो उन्हें इस बात की चिंता हो सकती है कि इसका बिहार में चुनाव पर क्या असर पड़ेगा।

सिब्बल ने कहा, इसलिए मुझे नहीं पता कि इसका क्या नतीजा होगा। इसलिए हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए। यदि विधेयक पारित हो जाता है तो निश्चित रूप से इसे चुनौती देने के इच्छुक लोगों के पास विकल्प मौजूद हैं। विवादित परिसीमन मुद्दे पर सिब्बल ने कहा कि देश की राजनीति के लिए इसके बहुत गंभीर निहितार्थ हैं, इसीलिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बैठक बुलाई और कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने इसमें भाग लिया।

RELATED ARTICLES

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए भारत पहुंचे

नयी दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश एवं ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री...

जम्मू में सड़क चौड़ीकरण के लिए 21 दुकानें ध्वस्त, मुआवजे को लेकर असमंजस

जम्मू /कश्मीर । जम्मू के नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ढांचों को ध्वस्त...

मुंबई में फैशन का जलवा…. डायना पेंटी ने आर्चना कोचर के डिजाइन में बिखेरा ग्लैमर

 मुंबई । मुंबई में आयोजित इंडियन फैशन ग्लैमर लीग (आईएफजीएल) के गाला और रेड कार्पेट वॉक में अभिनेत्री डायना पेंटी ने अपनी शानदार मौजूदगी से...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए भारत पहुंचे

नयी दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश एवं ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री...

जम्मू में सड़क चौड़ीकरण के लिए 21 दुकानें ध्वस्त, मुआवजे को लेकर असमंजस

जम्मू /कश्मीर । जम्मू के नई बस्ती इलाके में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ढांचों को ध्वस्त...

मुंबई में फैशन का जलवा…. डायना पेंटी ने आर्चना कोचर के डिजाइन में बिखेरा ग्लैमर

 मुंबई । मुंबई में आयोजित इंडियन फैशन ग्लैमर लीग (आईएफजीएल) के गाला और रेड कार्पेट वॉक में अभिनेत्री डायना पेंटी ने अपनी शानदार मौजूदगी से...

घने बादलों की चादर के बीच साइकिल से सफर, नदिया में मौसम ने बदला मिजाज

 पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदलता नजर आया, जब आसमान पर घने काले बादल छा गए। इसी...

BRICS शिखर सम्मेलन: रोशनी, फूलों और थीम आधारित संकेतकों से सजी लुटियंस दिल्ली

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शुक्रवार को मध्य दिल्ली रोशनी, फूलों और ब्रिक्स थीम वाले संकेतकों से...

गणेश उत्सव : शहर में बन रहे भव्य पूजा पंडाल बने आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। राजधानी में जल्द ही गणेश चतुर्थी की धूम शुरू होने वाली है। जगह-जगह पर पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है। इस बार...