back to top

कोरोना से महाराष्ट्र में एक की मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन, अब तक 126 संक्रमित

नयी दिल्ली/मुम्बई। मुम्बई में 63 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण हुई मौत के बाद भारत में मंगलवार को इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। सरकार की तरफ से जारी एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

इससे पहले सोमवार को सरकार ने यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर 18 से 31 मार्च तक रोक लगा दी थी। कुछ दिनों पहले तक सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) जैसा शब्द जहां बहुत से लोगों ने सुना तक नहीं था वह अचानक से बेहद चर्चा में है क्योंकि ताजमहल जैसे स्मारकों समेत सार्वजनिक स्थल बंद हैं और हजारों लोग अगले कुछ दिनों तक घर में रहने, तथा आनलाइन काम या पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई का मरीज दुबई गया था और यह महाराष्ट्र में कोविड-19 से हुई मौत का पहला मामला है। राज्य में हालांकि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 40 मामले सामने आए हैं। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई थी और दिल्ली में भी 68 वर्षीय एक महिला की इस वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के मरीज की पत्नी भी इस वायरस से संक्रमित पाई गई है और वह पांच दिन एक निजी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराई गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। अधिकारियों ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती होने के वक्त पीड़ित ने अपने यात्रा इतिहास की जानकारी नहीं दी थी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मरीज की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है क्योंकि वह कई दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त था। देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 126 मामले सामने आए हैं जो सोमवार रात से 12 ज्यादा हैं। इन संक्रमित लोगों में 22 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा कि नए मामलों में से दो नोएडा से सामने आए हैं। इनमें से एक हाल ही में फ्रांस से लौटा था और पहले से ही पृथक किया गया है। दूसरे मरीज को भी पृथक कर दिया गया है। बेंगलुरु में भी सोमवार देर रात कोविड-19 से दो और लोग संक्रमित पाए गए।

कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बी श्रीरामुलु ने ट्वीट किया, कर्नाटक में कोविड-2019 के दो और मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। दोनों को खास तौर पर तैयार पृथक वार्ड में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से एक ब्रिटेन की यात्रा करने वाली 20 वर्षीय युवती है जबकि दूसरा व्यक्ति 60 साल का है जो कलबुर्गी में उस शख्स के संपर्क में था जिसकी मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...