back to top

प्रॉमिस डे पर कपल्स ने जीवन भर साथ निभाने का किया वादा

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के पांचवें दिन युवक-युवतियों ने प्रॉमिस डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। राजधानी लखनऊ में शहर के मॉल, पार्काें में युवक-युवतियों की भीड़ दखायी दी। इंदिरानगर के भूतनाथ बाजार में फूलों की दुकान व गिफ्ट शॉप पर अच्छी खासी भीड़ दिखायी दी।
हर साल प्रॉमिस डे 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से कुछ न कुछ वादा करते हैं। कहा जाता है कि प्रॉमिस करने से रिलेशनशिप काफी मजबूत होता है। ऐसे में कपल्स इस दिन को काफी खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। प्रोमिस डे पर कपल अपने रिश्तों को लेकर कई चीजों के बारे में प्रॉमिस करते हैं। प्रॉमिस का काफी बड़ा महत्व होता है। अगर कोई व्यक्ति आपसे कुछ प्रॉमिस करता है तो जब वह उस प्रॉमिस को तोड़ता है तो उसे आपकी याद आती है। अगर वो गलत कर रहा होता है तो भी वो आपको याद करके कुछ गलत नहीं करेगा। ऐसा माना जाता है कि प्रॉमिस करने से विश्वास और रिश्ता दोनों ही मजबूत होते हैं। ऐसे में हमें कभी भी किसी का प्रॉमिस नहीं तोड़ना चाहिए। वैसे को पूरा वैलेंटाइन वीक ही कपल्स के लिए बेहद खास होता है लेकिन प्रॉमिस डे का विशेष महत्व होता है। इस दिन आप अपने पार्टनर को गिफ्ट दें और उसे कभी न तोड़ें। आप अपने पार्टनर को कोई महंगा तोहफा देने की बजाय कोई ऐसा वादा करें, जिससे आप दोनों का रिश्ता और मजबूत हो। प्रोमिस को पूरा करने से कपल्स के रिलेशनशिप में और ज्यादा प्यार बढ़ता है।

टेडीबियर की घटी बिक्री
टॉय विक्रेताओं की मानें तो बीते साल जितने टेडीबियर इस बार नहीं बिक रहे। निकट पॉलिटेक्निक चौराहा बस स्टॉप के टॉय बिक्रेता रवि का कहना है कि खास दिन के बावजूद पिछले साल की तुलना में आधी ही बिक्री हो सकी, दिन में कम खरीदार आए। आकाश ने बताया कि देर शाम तक कुछ लोगों ने टेडी खरीदे, इस बार पहले से काफी कम टेडीबियर बिक सके हैं। ज्यादातर खरीदारी परिवार वालों ने की। सागर के अनुसार रंग बिरंगे टेडीबियर ज्यादा पसंद किए गए, फिर भी पहले जैसी बिक्री नहीं हो सकी।

खूब बिके पिकाचू, मिक्की, मामू और रोज
टॉय बिक्रेताओं ने बताया कि दोपहर बाद बिक्री का सिलसिला शुरू हुआ तो रंग बिरंगे टेडीबियर ज्यादा मांगे गए। वहीं मॉय डॉल छोटे बच्चों की पसंद रही। इसी तरह देर रात तक गोल मटोल मासा डॉल, पांडा, पिकाचू, मिक्की, मामू और रोज टेडी ने ज्यादातर लोगों को आकर्षित किया। देर शाम तक बाजार में इन्हीं का क्रेज रहा।

गुलाब के फूलों की मांग बढ़ी
वेलेंटाइन डे से पहले फूलों का बाजार गुलजार नजर आया। चौक के फूल कारोबारी ने बताया कि शादी के सीजन में यूं तो गुलाब की मांग वैसे ही बनी रहती है, लेकिन वेलेंटाइन डे होने के कारण गुलाब की मांग और बढ़ जाती है, जिसके कारण इनके दामों में खासा उछाल आ जाता है। उन्होंने बताया कि गुलाब की गड्डी 900 से हजार रुपये में है। इसमें 50 फूल होते हैं। उन्होंने बताया कि फुटकर बाजार में एक गुलाब का फूल 30 रुपये से 50 रुपये तक बिक रहा है।

शादी के बाद यह हमारा पहला वेलेंटाइन डे
नितेश—तान्या ने कहा कि वेलेंटाइन डे हर कपल के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि यह एक प्यार का प्रतीक है। प्रॉमिस डे पर हम एक—दूसरे से यहीं वादा करेंगे कि एक—दूसरे के साथ जीवन भर रहे। हर परिस्थिति में साथ दें।
वहीं रिचा—अभिषेक मिश्रा ने कहा कि शादी के बाद यह हमारा पहला वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन वीक का हर दिन खास है। हम दोनों का मानना है कि प्रॉमिस डे पर एक—दूसरे से कोई ऐसा प्रॉमिस न करें, जो निभा ना पायें। शादी से पहले जो प्रॉमिस किया उसे हमने पूरा किया। आगे भी इसपर कायम रहेंगे।

हग डे आज


वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन आशिकों के लिए खास होता है। प्यार करने वाले 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन पार्टनर के साथ प्यार भरे दिनों को सेलिब्रेट करते हैं और रिश्ते को अधिक गहरा बनाते हैं। वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। हग का अर्थ गले मिलने से है। आप जिसे भी प्यार करते हैं या अपने करीब मानते हैं, उन्हें गले लगाकर अपने अहसासों को जाहिर करते हैं। प्यार में स्पर्श रिश्ते को मजबूती देता है। पार्टनर का हाथ थामना, उसे गले लगाना ये सब हर प्रेमी करना चाहता है। हग डे का पर्व वैलेंटाइन वीक में मनाने की खास वजह है।
हग डे क्यों मनाते हैं?
वैलेंटाइन सप्ताह का प्यार और रोमांस के दिन है। गले लगाकर लोग बिना शब्दों में कहे किसी से अपने प्यार और देखभाल को जाहिर कर सकते हैं। गले मिलने से सुकून का अहसास होता है। प्यार करने वालों के लिए यह एक सुरक्षित महसूस करने वाला अहसास है। इसी कारण वैलेंटाइन वीक में हग डे का पर्व मनाकर कपल एक दूसरे को अपने इश्क का अहसास कराते हैं। वैसे जादू की झप्पी केवल कपल तक सीमित नहीं, इसका असर हर रिश्ते को प्रभावित करता है। मां और बच्चे का गले लगना, भाई-बहनों या दोस्तों को भी हग करके इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

क्यों मनाया जाता है
जब हम किसी को गले लगाते है, तो हमारे शरीर में कई हॉर्मोन निकलते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। ऐसा करने पर जिससे हम प्यार करते है उसके प्रति हमारा प्यार और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। जब हम हग डे पर अपने प्रेमी की हग करते है, तो उसके प्रति हमारे मन में अथाह प्यार उमड़ता है।

कैसे लगाए अपनों को गले?
अपने प्रेमी या अपनी पत्नी को निजी स्थान पर हग कर रहे है, तो उसे कसकर पकड़ लें। बांहों में भर ले। अपने प्रेमी को कुछ मिनटों तक हग करें। अगर आप अपने प्रेमी को सार्वजनिक जगह पर हग कर रहे हैं, तो कुछ ही सेकेंड तक हग करें। अपने खास दोस्त को हग कर रहे है, तो केवल छोटी सी प्यार की झप्पी वाली हग कर सकते है। दोस्तों को हग करना चाहते है, तो आप को उनके साथ साइड हग करना चाहिए। आप अपने दूर के दोस्त या परिवार के कुछ खास लोगो को हग करना चाहते है तो एक फॉर्मल सा साइड हग कर सकते है। जिसमें आप का कंधा एक दूसरे से टच हो जाता है।

RELATED ARTICLES

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...