back to top

कोविड-19 की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री ने चार दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए चार दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद के दोनों सदनों के विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत करने की संभावना हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय बैठक के लिए समन्वय कर रहा है और सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संसद के दोनों सदनों में पार्टियों के नेताओं को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे होने वाली ऑनलाइन बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से दूसरी बार सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 20 अप्रैल को पहली बैठक आयोजित हुई थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी सहित सरकार के शीर्ष मंत्रियों के बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

सरकार द्वारा सांसदों को महामारी से निपटने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में बताए जाने की संभावना है। टीका के विकास और वितरण के विषय पर भी बातचीत हो सकती है। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ ब्रायन, वाईएसआर कांग्रेस के मिधुन रेड्डी और विजयसाई रेड्डी समेत अन्य नेताओं के बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है।

मोदी संक्रमण की स्थिति और हालात की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के टीके के विकास और विनिर्माण पर काम कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। प्रधानमंत्री ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की दवा कंपनियों के परिसरों दौरा कर कोविड-19 टीके के विकास के लिए हो रहे कार्य की समीक्षा की थी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...