back to top

75 वंडर्स ऑफ़ यूपी की थीम पर होगी ओडीओपी की ब्रांडिंग : सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, निवेश और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि ’75 वंडर्स ऑफ़ उत्तर प्रदेश’ की थीम पर एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) की ब्रांडिंग होगी। ओडीओपी प्रोडेक्ट हर घर तक पहुंचे इसके लिए पूरे प्रदेश में ओडीओपी उपभोक्ता अभियान चलाया जायेगा। साथ ही यूपी सहित देश के प्रसिद्ध स्थलों, एअरपोर्ट, लोक भवन, यूपी सदन एवं बड़े-बड़े पार्कों पर होर्डिंग और सरकारी वाहनों पर स्टीकर लगाकर ओडीओपी का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

सिंह यहां खादी भवन में ओडीओपी की नयी ब्रांडिंग रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पावर ऑफ़ ब्रांडिंग के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों के ओडीओपी उत्पादों को वाहनों में डिस्प्ले कर अलग-अलग शहरों में प्रदर्शित किया जायेगा। ओडीओपी योजना की सफलता पर आधारित लघु फिल्में तैयार कराकर मेलों, प्रदर्शनियों, सरकारी समारोह जैसे आयोजनों में इनको एलईडी के माध्यम से प्रसारित कराया जायेगा।

एमएसएमई मंत्री ने निर्देश भी दिये कि लखनऊ में हजरतगंज चौराहे, लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, रीवर फ्रंट पर कट-आउट लगाकर ओडीओपी का प्रमोशन किया जाये। साथ ही ओडीओपी से जुड़ी यूनीक स्टोरी भी हर ओडीओपी उत्पादों के साथ उपभोक्ताओं को दी जाये, इससे ओडीओपी के प्रति लोगों का भावनात्मक जुड़ाव होगा और हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को बड़ा बाजार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ओडीओपी उत्पादों के परिवहन के लिए पैकेजिंग और अधिक बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

सिंह ने कहा कि ओडीओपी योजना आने के बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में बडी संख्या में रोजगार का सृजन हुआ है। पहले की अपेक्षा कारीगर अपना घरबार छोड़कर बाहर नहीं गए हैं। आगे भी यही प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों का कारोबार बढ़ने से प्रदेश की जीडीपी जहां ग्रोथ कर रही है, वहीं अर्थव्यवस्था पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नयी रणनीति के तहत ओडीओपी को बढ़ावा देने के लिए कारीगरों को उत्पादों की अहमियत के बारे में जानकारी दी जायेगी। उपभोक्ता और उद्यमी की कड़ी को मजबूत किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...