back to top

उप्र में कोरोना की संख्या बढ़ी, विदेश से आए लोगो के लिए हेल्पलाइन नं जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अभी तक 38 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 लोगों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। साथ ही सरकार ने आज विदेशों से आए लोगों के इलाज लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 जारी किया है।

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, “बुधवार को और तीन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से दो गौतमबुद्धनगर और एक पीलीभीत का है। उन्होंने बताया, अभी तक 11 लोग इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। इनमें से सात आगरा के, दो गाजियाबाद के और एक-एक लखनऊ एवं नोएडा के हैं। शेष लोगों की हालत स्थिर है।”

उन्होंने कहा, रोगियों की हालत में सुधार हो रहा है। कल गुरूवार को और तीन-चार रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अस्पतालों में किए गए इंतजामों की चर्चा करते हुए प्रमुख सचिव ने बताया कि इस समय 6,000 पृथक बिस्तर चिन्हित किए जा चुके हैं जिन्हें जल्द ही बढ़ाकर 10 से 15 हजार से अधिक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों की मदद ले सकते हैं।

प्रसाद ने बताया, प्रदेश के विभिन्न शहरों, गांवों, कस्बों में पिछले एक महीने में जो लोग आए हैं वहां उनको निगरानी में रखा जा रहा है। इसके अलावा जो लोग दूसरे प्रांतों से आए हैं उन्हें सलाह दी जा रही है कि वह 15 दिन तक अपने घरों में ही रहें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों को लगातार फोन किए जा रहे हैं। 10 हजार से अधिक प्रधानों को फोन किया जा चुका है।

प्रधानों से यह कहा जा रहा है कि जो लोग बाहर से आए हैं उन्हें घर में ही रहने की सलाह दें और यह सुनिश्चत करें कि वह बाहर ना निकले घरों में ही रहें। प्रमुख सचिव प्रसाद ने कहा, जो लोग विदेशों से आए हैं अगर उन्हें कोई परेशानी होती है तो वह 18001805145 पर सूचना दे सकते हैं। हमारी टीम उनके घर जाकर उनको देखेगी। जरूरत होने पर हम उन्हें अस्पताल लेकर आएंगे और उनका पूरा इलाज करेंगे।

उन्होंने कहा, अस्पतालों में ओपीडी को नियंत्रित कर दिया गया है। आपात सेवाओं की ओपीडी चल रही है। अगर किसी रोगी को तत्काल चिकित्सा की जरूरत है तो वह 108 नंबर पर फोन करे और गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए 102 नंबर पर फोन करें। उन्हें चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...