back to top

अब बोरा नहीं, 1 बॉटल यूरिया में ही होगा काम

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी इफको के मुख्य प्रबंधक कृषि डा. जीपी तिवारी ने बाराबंकी के प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का औचक दौरा किया और किसानों से केंद्र पर मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जाना। डा. जीपी तिवारी ने किसानों से बातचीत में कहा कि अब एक बोरी यूरिया का काम 1 बोतल नैनो यूरिया ही कर सकता है। इससे यूरिया का ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट कई गुना घट जाएगा। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया कम बजट में ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्शन देगा।

इफको के अधिकारियों और किसानों के बीच इंटरैक्शन किया गया। किसानों ने कहा कि नैनो यूरिया से खेती का खर्चा कम हो रहा है। इफको के निदेशक डा. तिवारी ने कहा कि इन केंद्रों पर इफको बड़ी मात्रा में फर्टिलाइजर, नैनो यूरिया, स्पेशिफिक न्यूट्रिशनल फर्टिलाइजर भेज रहा है। इससे यहां के किसान बायो फर्टिलाइजर की तरह अपने खेतों में इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे उनकी मिट्टी की फर्टिलिटी काफी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा की यह केंद्र किसानों को उचित मूल्य और सुविधाजनक तरीके से कृषि सामग्री उपलब्ध करा रहा है, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र बाराबंकी के प्रभारी सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया, डीएपी, एनपीके, मिट्टी की जांच, कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के अलावा नैनो यूरिया, डीएपी, सागरिका, जैव उर्वरक, कीटनाशक, खर पतवार नाशक और उच्च किस्म के बीज के साथ तकनीकी वार्ता की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र किसानों को उचित मूल्य व सुविधाजनक तरीके से कृषि सामग्री उपलब्ध करा रहा है जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है। पीआईबी के संयुक्त निदेशक दिलीप शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान समृद्धि केंद्र न सिर्फ किसानों को एक छत के नीचे कृषि संबंधी समस्त सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, वरन तरल रूप में नैनो यूरिया, नैनो पोटाश और नैनो एनपीके के माध्यम से किसानों की उपज बढ़ा रहे हैं और लागत को कम कर किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार स्प्रे मशीन उपयोग के लिए नि:शुल्क मुहैया करा रहे हैं।

किसान रामानंद ने प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस क्रांतिकारी पहल ‘पीएमकेएसएक’ को परिवर्तनकारी कदम बताते हुए कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन इफको से कृषिगत सामानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो पाई है। किसान राजबली ने अपना मंतव्य प्रकट करते हुए बताया कि इस योजना के क्रियान्वन के फलस्वरूप उन्हें अब अन्यत्र भटकना नहीं पड़ता।

तमाम कृषि आगतों की एक ही जगह मौजूदगी से उन्हें क्रय करने में सहूलियत एवम समय की बचत होती है। गौरतलब है की उत्तर प्रदेश में देश के सबसे अधिक 32474 किसान समृद्धि केंद्र हैं। जल्द ही 27488 उर्वरक दुकानों को भी किसानों की मदद के लिए समृद्धि केंद्रों में बदला जाएगा।

प्रधानमंत्री ने अक्टूबर 2022 में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का उद्घाटन किया था। इस योजना के तहत देश में खुदरा खाद की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से पीएमकेएसके में बदला जाएगा।

पीएमकेएसके किसानों की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करेंगे और कृषि सामग्री (उर्वरक, बीज, उपकरण), मिट्टी, बीज और उर्वरकों के लिए परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगे, किसानों के बीच जागरूकता पैदा करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे और ब्लॉक, जिला स्तर के आउटलेट पर खुदरा विक्रेताओं का नियमित क्षमता निर्माण सुनिश्चित करेंगे। 3.3 लाख से ज्यादा खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएमकेएसके में बदलने की योजना है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...