back to top

अब नहीं मिलेगा भारतीयों को न्यूजीलैंड में प्रवेश, लगा प्रतिबंध

मेलबर्न/वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले बढऩे पर भारत से आने वाले यात्रियों पर 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए पहली बार अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें भारत से लौटने वाले उसके नागरिक भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंध रविवार को लागू होगा और 28 अप्रैल तक रहेगा। भारत में कोरोना वायरस के मामले बढऩे के कारण न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी देश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की खबर के मुताबिक, अर्डर्न ने कहा कि सरकार कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य देशों से भी पैदा हो रहे खतरे का आकलन करेगी। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 23 नए मामले आए हैं जिनमें से 17 संक्रमित लोग भारत से आए। इसके बाद यह यात्रा पाबंदी लगाई गई है।

अर्डर्न ने कहा, यह स्थाई व्यवस्था नहीं है बल्कि अस्थाई कदम है। उन्होंने कहा कि इस अस्थाई रोक से यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहा खतरा भी कम करने में मदद मिलेगी। प्रतिबंध में न्यूजीलैंड के नागरिक और स्थाई निवासी भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ देशों के यात्रियों पर पहले भी यात्रा पाबंदी रही है लेकिन कभी न्यूजीलैंड के नागरिकों और निवासियों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया।

उन्होंने कहा कि वह भारत में न्यूजीलैंड वासियों के लिए इस अस्थाई निलंबन से पैदा होने वाली परेशानियों को अच्छे से समझती हैं। उन्होंने कहा, लेकिन मुझे जिम्मेदारी का भी अहसास है और यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहे खतरों को कम करने के तरीके तलाश करने का दायित्व भी मुझ पर है। अर्डर्न ने कहा कि अधिक जोखिम वाले अन्य देशों के लोगों पर अस्थाई यात्रा पाबंदी लगाने पर विचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमने अन्य जगहों पर भी मामलों में वृद्धि देखी है लेकिन उन जगहों से अधिक संख्या में यात्री यहां नहीं आते हैं। स्वास्थ्य दल 28 अप्रैल तक भारत से यात्रियों के प्रवेश के सुरक्षित तरीकों को तलाशने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि क्या भारत से आने वाले यात्रियों पर 28 अप्रैल के बाद भी प्रतिबंध रह सकता है।

ऑकलैंड इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्रभाई भाना ने कहा कि उन्हें भारत से आने वाली उड़ानों को अस्थाई तौर पर निलंबित करने के न्यूजीलैंड सरकार के फैसले से कोई दिक्कत नहीं है। जॉन्स हॉप्किन्स कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर के अनुसार, न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 2,531 मामले आ चुके हैं और 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

कांग्रेस ने अपने शासन में वोट के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी: PM मोदी

कलियाबोर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पूर्वाेत्तर राज्य असम में अपने शासनकाल के दौरान वोट के लिए...

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन…सुन श्रोता हुए भावविभोर

बेगम अख्तर चेयर के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम का भव्य आयोजनपद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजा भातखण्डे का मंचलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

देश के बंटवारे के दूसरे पहलू को दिखाती है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’

वैचारिक टकरावों का बारीकी से चित्रण करने का वादा करती हैलखनऊ। भारत की आजादी और देश के बंटवारे पर अब तक कई फिल्में और...

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज

जश्न-ए-आजादी मनाएगा गणतंत्र दिवस का भव्य महाउत्सवआसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतरलखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति...

सदर मे भागवत कथा आज से, धूमधाम से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगायालखनऊ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सात...

रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजितलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा...

लखनऊ में टीवी शो ‘तोड़ कर दिल मेरा’ सीजन 1 हुआ लांच

सीजन 1 की कहानी की बुनियाद एक अरेंज मैरिज पर आधारित हैलखनऊ। स्टार प्लस ने आज लखनऊ में अपने नए फिक्शन शो टोड़ कर...