back to top

अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद करेंगे नागरिक

विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए एक नई पहल की है। प्रदेश के नागरिक अब वॉट्सएप के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री आॅफिस के साथ संवाद कर सकेंगे।

सीएम योगी के निर्देश पर लोगों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए चीफ मिनिस्टर आॅफिस, उत्तर प्रदेश के नाम से वॉट्सएप चैनल की शुरूआत की गई है। इस चैनल से जुड़ने वाले लोग आसानी से अपनी बात सीएम आॅफिस के समक्ष रख सकेंगे। सोशल मीडिया पर सीएम ऑफिस उत्तर प्रदेश सरकार के हैंडल से इस पहल की जानकारी दी गई। सीएम आॅफिस के आधिकारिक हैंडल /@CMOfficeUP की ओर से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए प्रदेश के 25 करोड़ नागरिक ‘एक परिवार’ हैं।

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ‘परिवार’ के प्रत्येक सदस्य की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। संवाद को लोकतंत्र की आत्मा मानने वाले मुख्यमंत्री के ‘उत्तर प्रदेश परिवार’ के प्रत्येक सदस्य से सहज संवाद के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचार के सशक्त व सरल माध्यम वॉट्सएप का उपयोग करते हुए Chief Minister Office, Uttar प्रदेश नाम से आधिकारिक वॉट्सएप चैनल शुरू किया गया है। संवाद का यह नया प्रभावशाली मंच प्रदेश सरकार से जुड़ी जनहित की सूचनाओं का त्वरित संप्रेषण करेगा। इस चैनल की खास बात यह है कि इससे कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे व त्वरित सूचनाएं प्राप्त करने के लिए इस वॉट्सएप चैनल से अवश्य जुड़ें। उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए वॉट्सएप चैनल के उपयोग की यह अनोखी पहल करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...