back to top

उन्नाव ही नहीं बल्कि मैनपुरी, सीतापुर में रेप की घटनाएं आई सामने

लखनऊ। उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिशों से जहां पूरे प्रदेश में लोग गुस्से में हैं, वहीं मैनपुरी, सीतापुर, नोएडा और मेरठ मंडल में किशोरियों और युवतियों से बलात्कार और हत्या के मामले प्रकाश में आए हैं। मैनपुरी के घिरोर थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव घर के पंखे से लटका मिला। परिजनों ने नामजद लोगों पर घर में घुसकर हत्या कर शव को पंखे से टांगने की बात कही है। वहीं मोहल्ले में हॉरर किलिंग की भी चर्चा हो रही हैं।

एसपी, एएसपी सहित थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी की पुत्री कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह पिता और भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे। मां छत पर बैठी हुई थी, तभी आहट होने के बाद जब वह नीचे आई तो ऋचा का शव कमरे में पंखा पर लटका देखा।

मृतक छात्रा के भाई ने बताया कि युवक गोविंद जो कि बहन के ही स्कूल में पढ़ता था। आए दिन बहन को राह चलते परेशान करता था। बुधवार को बहन ने उससे शिकायत की तो वह उसे समझाने गया था। शाम के समय गोविंद अपने भाई पवन व सात आठ अन्य लोगों के साथ घर आया। छात्रा के भाई को 24 घंटे में देख लेने की धमकी देकर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह छात्रा के घर भाई और पिता नहीं थे तो गोविंद, पवन निवासी भगवंतपुर थाना औंछा साथी बंटी निवासी गांव घुराई, मनीष निवासी महुआहार घर में घुस आए।

आरोप है कि बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कमरे में लगे पंखे में रस्सी से लटका दिया। मौके पर पहुंचे भाई ने भागते समय उसने दो आरोपियों को पकड़ लिया। एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। जिस स्कार्पियो से आरोपी युवकों के छात्रा के घर आने की बात कही जा रही है। उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी पर प्रसपा का झंडा लगा हुआ है।

वहीं दबी जुबान से कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक आरोपी थानाध्यक्ष का बेहद करीब है। गोरखपुर मंडल के महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के गांव बारीगाव के टोला पकडीहवा में बृहस्पतिवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय से सटे गन्ने के खेत में युवती का शव मिला है। युवती के सिर पर मिले निशान से स्पष्ट है कि युवती को मारकर यहां फेंका गया। हत्या भी बेहद निर्मम तरीके से की गई है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया। युवती के सिर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान मिले। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बारीगांव के टोला पकडीहवा निवासी युवती बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव में उसके जानने वालों के घर जाकर पूछताछ की।

माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। उपनिरीक्षक मोहम्मद सुफियान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। वहीं सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में बथुवा बीनने गई एक किशोरी को दो लोगों ने अगवा कर लिया और गन्ने के खेत में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी गन्ने के खेत में बंधी हुई बेहाल स्थित में पड़ी मिली। चंगुल से छुटने के बाद उसने सारी घटना बताई।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...