back to top

पुलवामा हमले की एनआईए जांच के अब आगे बढ़ने का रास्ता नहीं

श्रीनगर। पिछले साल पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के पांच षड्यंत्रकारियों या इसे अंजाम देने वालों के सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में मारे जाने के साथ इस घटना की जांच उस बिंदु पर पहुंच गई है, जहां से संभवत: इसके आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं है।

हालांकि, इस मामले ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के लिए अनोखी चुनौतियां पेश की क्योंकि इस हमले को अंजाम देने वालों या इसके सरगना के बारे में कोई ठोस सूचना उपलब्ध नहीं है। एनआईए का गठन 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था। जांच में शामिल रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमारे लिए यह अंधेरे में हाथ पैर मारने जैसा एक मामला था। दबी जुबान से कई तरह की बातें की जा रही थीं लेकिन हर चीज के कानूनी पहलू का ध्यान रखना था।

अधिकारी ने बताया कि पहली चुनौती तो आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार द्वारा हमले में इस्तेमाल की गई कार के असली मालिक का पता लगाना था। जबकि अमोनियम नाइट्रेट, नाइट्रो ग्लीसरीन और आरडीएक्स जैसे विस्फोटकों से लदा वाहन नष्ट हो गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि फॉरेंसिक पद्धतियों और बहुत ही सावधानीपूर्वक की गई जांचों से कार के सीरियल नंबर का पता लगाया गया और कुछ ही समय में वाहन के मालिकाना हक का शुरू से अंत तक पता कर लिया गया। जबकि इस विस्फोट में कार के परखच्चे उड़ गए थे।

हालांकि, कार का अंतिम मालिक एवं अनंतनाग जिला स्थित बिजबेहरा निवासी सज्जाद भट 14 फरवरी के (पुलवामा) आतंकी हमले से कुछ ही घंटे पहले लापता हो गया और जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन में शामिल हो गया। वह पिछले साल जून में एक मुठभेड़ में मारा गया।

उन्होंने बताया, यह स्पष्ट है कि आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार था लेकिन यह साक्ष्य से भी स्थापित करना पड़ा। विभिन्न स्थानों से मानव अवशेषों को जुटा कर उन्हें डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया, आत्मघाती हमलावर की पहचान कर ली गई और कार के मलबे से लिए गए डीएनए के नमूनों का उसके पिता के डीएनए से मिलान कर पुष्टि की गई।

उन्होंने कहा कि मुदसीर अहमद खान, कारी मुफ्ती यासीर और कामरान सहित अन्य षड्यंत्रकारियों की भूमिका उजागर हुई लेकिन वे सभी सुरक्षा बलों के साथ विभिन्न मुठभेड़ों में मारे गए। पिछले साल 10 मार्च को खान, 29 मार्च को कामरान, 18 जून को सज्जाद मारा गया जबकि कारी इस साल 25 जनवरी को मुठभेड़ में मारा गया।

जैश ए मोहम्मद के प्रवक्ता मोहम्मद हसन के एक वीडियो में इस हमले की उसके संगठन द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया और इंटरनेट प्रोटोकॉल पते से पाकिस्तान स्थित एक कंप्यूटर से इसे जारी किए जाने के बारे में जानकारी मिली।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान एनआईए ने जैश ए मोहम्मद के सदस्यों की सक्रियता के एक अन्य मामले का पता लगाया। उन्होंने बताया, इस मामले में आरोप पत्र में अब तक आठ लोगों को नामजद किया गया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...