back to top

रैना के लिए संन्यास शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहता : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में 2011 विश्व कप क्वार्टर फाइनल के दौरान सुरेश रैना के शानदार कवर ड्राइव अभी भी याद है और उनका मानना है कि इस हरफनमौला के असंख्य प्रशंसकों कोउस की कमी खलेगी।

रैना ने 15 अगस्त को महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ मिनट बाद ही खुद भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों धुरंधर और अभिन्न मित्र अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलेंगे। धोनी को प्रशंसा पत्र लिखने के बाद मोदी ने रैना को दो पन्ने का पत्र लिखकर कहा, मैं संन्यास शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता क्योंकि आप को काफी युवा और ऊर्जावान हैं।

रैना ने यह पत्र ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, आपके क्रिकेट कैरियर में कई बार चोटों के कारण आपको नाकामी झेलनी पड़ी लेकिन आप हर बार उन चुनौतियों से निखरकर आए। रैना ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, जब हम खेलते हैं तो देश के लिए खून पसीना देते हैं। देशवासियों से मिले प्यार और देश के प्रधानमंत्री से मिले इस प्यार से बड़ी कोई प्रशंसा नहीं। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी आपकी प्रशंसा और शुभकामनाओं के लिए।

मोदी ने पत्र में लिखा कि उन्होंने मोटेरा में 2011 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ रैना की 34 रन की नाबाद पारी का पूरा मजा लिया था। उन्होंने लिखा, भारत 2011 विश्व कप में आपकी प्रेरणास्पद भूमिका को नहीं भुला सकता। मैने मोटेरा स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में आपको पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाते देखा।

मोदी ने कहा, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि प्रशंसकों को आपके कवर ड्राइव्स की कमी खलेगी जो मैने उस दिन देखे। मोदी उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने रैना को परिपक्व टीम मैन बताया जो दूसरों की सफलता का जश्न मनाता था। उन्होंने लिखा, सुरेश रैना हमेशा टीम भावना के लिए याद किए जाएंगे। आपके निजी रिकार्ड के लिए नहीं बल्कि टीम के और देश के गौरव के लिए खेला। उन्होंने लिखा, टीम पर आपको उत्साह प्रेरणास्पद था और हमने देखा है कि विरोधी टीम का विकेट गिरने पर सबसे पहले आप ही जश्न मनाते थे।

मोदी ने कहा, एक बल्लेबाज के तौर पर आप सभी प्रारूपों खासकर टी20 में बखूबी ढले हुए थे। यह आसान प्रारूप नहीं है। उन्होंने कहा, इसमें काफी चुस्ती फुर्ती की जरूरत होती है। आपकी रफ्तार और चुस्ती टीम के लिए काफी काम आती रही है। प्रधानमंत्री ने उनके चुस्त क्षेत्ररक्षण की तारीफ करते हुए कहा, आपकी फील्डिंग शानदार और मिसाल रही। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ बेहतरीन कैच आपने लपके। चुस्त क्षेत्ररक्षण से आपने कई रन बचाए।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिए भी रैना की सराहना की। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आप भारत की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हैं और हमारे गौरवशाली लोकाचार के साथ-साथ भारतीय मूल्यों से युवाओं के जुड़ाव को गहरा करने पर मुझे गर्व है। मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि आप आने वाले समय में जो भी करेंगे, उसमें इतनी ही सार्थक और सफल पारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नज़रें हैट्रिक जीत पर

कोलकाता। मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...