back to top

विराट कोहली के रिकॉर्ड के करीब कोई भी नहीं आ सकता, महान क्रिकेटर विश्वनाथ ने की तारीफ

नयी दिल्ली।भारत के महान क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ का मानना है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक जड़कर एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया है कि कोई भी दूर दूर तक इस उपलब्धि के करीब नहीं पहुंच सकता।

कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में 117 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतक की उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया और भारत को 2011 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचा दिया।

विश्वनाथ ने एक साक्षात्कार के दौरान पीटीआई से कहा, कुछ समय पहले मैंने कहा था कि अगर कोई सचिन के शतकों के करीब पहुंच सकता है तो वो कोहली ही होगा। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि वह इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा।

उन्होंने कहा, वह इतना निरंतर है कि जरा देखिये सब उसके शतकों के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन उसने जिस तरह से 70 और 80 के करीब रन बनाये, यह उसकी निरंतरता है। वह जिस तरह से क्रिकेट खेलता है, उसे देखकर लगता है कि अभी उसमें काफी क्रिकेट बचा है।

विश्वनाथ ने कहा, ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं जो उनके करीब पहुंच सकते हैं, भले ही रोहित शर्मा के 30 से ज्यादा शतक हों, लेकिन उन्हें उनके करीब पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा। मैं किसी को उनके करीब आते हुए नहीं देख सकता। उन्होंने सचिन से एक शतक ज्यादा जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

कोहली के वनडे में 50 शतक के अलावा टेस्ट में 29 सैकड़े हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक है जिससे उनका 100 से ज्यादा का स्कोर 80 है। सेमीफाइनल में कोहली एक विश्व कप में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गये जबकि अभी फाइनल बचा है। विश्वनाथ ने कहा, मैं उनकी तुलना सचिन से नहीं कर रहा हूं क्योंकि दोनों ही अलग तरह के खिलाड़ी हैं, इसमें कोई तुलना नहीं है लेकिन दोनों ही महान हैं, पूरी तरह से दिग्गज। सबसे अच्छी बात है कि वे जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। सचिन जानते थे कि वह क्या कर रहे थे और कोहली ने कहा है कि वह मेरे गुरू हैं और वह उनके रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, कोहली की बल्लेबाजी अद्भुत है। तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक और टेस्ट में 51 सैकड़े बनाये हैं और वह अभी तक एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके नाम पर शतकों का शतक है। क्या कोहली तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं तो इस पर विश्वनाथ ने कहा, यह निर्भर करता है कि हम कितने टेस्ट मैच खेलते हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ कुछ टेस्ट हैं, पर आप सभी मैचों में शतक नहीं बना सकते लेकिन वह ऐसा करने में सक्षम है। देखते हैं।

विश्वनाथ ने केएल राहुल की विकेटकीपिंग और डीआरएस संबंधित फैसलों में सही राय देने की प्रशंसा की और कहा, राहुल भारत के लिए नियमित विकेटकीपर नहीं है लेकिन किसी ने भी उसकी विकेटकीपिंग के बारे में कोई सवाल नहीं खड़ा किया इसका मतलब है कि वह अच्छी विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

राहुल ने बल्ले से ही नहीं बल्कि डीआरएस पर सही फैसलों से योगदान दिया है। विश्व कप के दौरान उनके सही फैसलों से भारत अभी तक पांच दफा गलत रैफरल से बचा है। विश्वनाथ ने कहा, यह टीम के लिए फायदेमंद है। एमएस धोनी कप्तान थे और वह डीआरएस फैसलों में ज्यादातर समय सही होते थे लेकिन यहां राहुल विकेटकीपर है और रोहित कप्तान। रोहित हमेशा गेंद की लाइन में नहीं होता जिससे उसे राहुल की मदद लेनी पड़ती है जो बिलकुल सही राय देते हैं। यह अच्छी चीज है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...