back to top

एनआरसी मसौदे में नाम नहीं होने से मताधिकार प्रभावित नहीं होगा: चुनाव आयोग

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने असम की राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मसौदे से शामिल नहीं किए गए 40 लाख से अधिक लोगों की शंकाओं को दूर करते हुए मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि इससे लोकसभा चुनाव में मत देने का उनका अधिकार प्रभावित नहीं होगा बशर्ते मतदाता सूची में उनके नाम होने चाहिए।

शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग

शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली अंतिम असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी में शामिल नहीं हुआ परंतु मतदाता सूची में होगा तो ऐसी स्थिति में क्या होगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने निर्वाचन आयोग से कहा कि जनवरी, 2017, 2018 और 2019 के लिए पुनरीक्षित मतदाता सूचियों में शामिल किए गए या निकाले गए नामों का विवरण 28 मार्च तक उपलब्ध कराए।

सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने

इससे पहले, सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने आयोग के सचिव, जो न्यायालय के निर्देश पर व्यक्तिगत रूप से हाजिर थे, से जानना चाहा कि ऐसे व्यक्तियों की क्या स्थिति होगी जिनका नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी के मसौदे में नहीं है लेकिन मतदाता सूची में शामिल है। शीर्ष अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आठ मार्च को आयोग के सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि कई श्रेणियों के लोगों कों आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

आयोग के सचिव ने जवाब दिया कि

आयोग के सचिव ने जवाब दिया कि नागरिक पंजी में नाम शामिल नहीं किए जाने की वजह से ऐसे लोगों के मत देने का अधिकार प्रभावित नहीं होगा आयोग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि आयोग ने 2014 में ही यह स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि न्यायालय को गोपाल सेठ और सुशांत सेन की याचिका पर विचार नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके दावों के विपरीत उनके नाम पिछले तीन साल में कभी भी मतदाता सूची से काटे नहीं गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की याचिका पर न्यायालय की कोई भी टिप्पणी निर्वाचन आयोग के खिलाफ जबर्दस्त प्रचार की तरह होगी जैसे वह कुछ गलत कर रहा था। पीठ ने कहा इस याचिका पर 28 मार्च को आगे सुनवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले भावुक हुए निर्देशक आदित्य धर

मुंबई/नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इन दिनों अपनी आगामी...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...

होली के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश, 15 महिलाएं सम्मानित

फूलों की होली के साथ सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का उत्सवएक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह...