back to top

कोई भी गुंडा माफिया व्यापारियों को नहीं कर सकता परेशान : आनंद द्विवेदी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर नवनियुक्त अध्यक्ष आनंद द्विवेदी का शुक्रवार को राजाजीपुरम के निजी रेस्टोरेंट में आर्थिक प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ महानगर तथा राजाजीपुरम परिक्षेत्र उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक उमेश कुमार शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने गदा व स्मृति चिन्ह देकर महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी एक राष्ट्र, एक कर लागू कर व्यापारियों के हित में बहुत बड़ा निर्णय लिया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यापारियों पर चल रही सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून का राज है कोई भी गुंडा माफिया व्यापारियों को परेशान नहीं कर सकता है। व्यापारियों को जब भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं 24 घंटे व्यापारियों की सेवा के लिए तत्पर हूं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मानवेंद्र सिंह, शिवपाल सांवरिया व काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद महानगर अध्यक्ष पश्चिम मंडल -3 के मंडल मंत्री आदित्य मिश्रा की माता के तेरहवीं में पुष्पांजलि अर्पित करने गये।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...

पुस्तक ‘तुम्हरे हमरे राम बराबर’ का विमोचन

यूपी प्रेस क्लब में हुआ विमोचन कार्यक्रमलखनऊ। पुस्तक तुम्हरे हमरे राम बराबर, इस बात का सुबूत है कि आज भी अभिव्यक्ति की पूरी आजादी...