back to top

वर्धनी में कला के नए आयाम और तकनीक साझा की

ललित कला अकादमी में कला यात्रा और शोध कार्यों को किया साझा
लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र की ओर से अलीगंज स्थित परिसर में एक विशेष पीपीटी प्रस्तुति एवं व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। वर्धनी शीर्षक के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में अकादमी के शोधार्थियों ने अपनी कला यात्रा और शोध कार्यों को साझा किया। सत्र के मुख्य आकर्षण ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के द्वारा चित्रकला विधा में स्कॉलरशिप प्राप्त दो कलाकार कनुमोनु वेणु (पेंटिंग) एवं सौरभ सिंह (फोटोग्राफी) रहे। आंध्र प्रदेश के मूल निवासी कनुमोनु वेणु ने चित्रकला के क्षेत्र में अपने नवीन प्रयोगों और वैचारिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी शोध प्रक्रिया, विषयों के चयन और कला में आ रहे तकनीकी बदलावों पर विस्तृत चर्चा की। उनके व्याख्यान ने उपस्थित विद्यार्थियों और कला प्रेमियों को शोध की बारीकियों से अवगत कराया। सौरभ सिंह ने छायांकन की बारीकियों और इस नवीन माध्यम से कहानी कहने की कला पर विस्तार से चर्चा की। बौद्धिक सत्र में शहर के कई प्रतिष्ठित वरिष्ठ कलाकार, क्षेत्रीय केन्द्र के कार्यरत कलाकार, शोधार्थी और बड़ी संख्या में कला के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दर्शकों और वक्ताओं के बीच एक संवादात्मक सत्र भी हुआ। जिसमें कला की बारीकियों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ फोटोग्राफर राकेश सिन्हा ने इस अवसर पर स्कॉलर्स के कार्यों की सराहना करते हुए कला के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास और नई तकनीक के समावेश पर बल दिया। वरिष्ठ ग्राफिक कलाकार सदीप भाटिया ने कहा कि एक विचार धीरे-धीरे कैनवास पर आकार लेता है। इन दोनों शोधार्थियों की कृतियों में रंगों का संयोजन और चित्र उनकी परिपक्वता को दर्शा रहे हैं। क्षेत्रीय सचिव डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि कला केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली एक साधना है और केन्द्र द्वारा कलाकारों को दिए जा रहे मंच की महत्ता पर प्रकाश डाला।

RELATED ARTICLES

मार्च में विवाह के लिए 8 मुहूर्त हैं शुभ

अनुकूल ग्रह-नक्षत्रों में संपन्न होने वाली शादी में सुख-समृद्धि आती हैलखनऊ। विवाह किसी की भी जिंदगी का सबसे खास और पवित्र बंधन में से...

फाल्गुन महीने का अंतिम प्रदोष 1 को, होगी शिवजी की पूजा

महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता हैलखनऊ। भगवान शिव की साधना-आराधना के लिए प्रदोष व्रत अत्यंत शुभ...

यहियागंज गुरुद्वारा में होला महल्ला 4 को

धूमधाम तथा श्रद्धा से मनाया जाता हैलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में 4 मार्च शाम 7:00 बजे से 11:00...

आर्ट्स कॉलेज में सभी ने घर के लिए अपना भाव बताया

लखनऊ कला महाविद्यालय में घर की अवधारणा पर इंटरैक्टिव आर्ट इंस्टॉलेशनलखनऊ। कला एवं शिल्प महाविद्यालय ललित कला संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ अपने कला-शिक्षण और...

सांसारिक व सामाजिक मूल्यों से युक्त है ‘सीता वनवास’

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। सीता वनवास' नाटक अनेक रामायणों के 'लव कुश' संवाद में वर्णित सीता वनवास का कल्पित वर्णन...

सिनेमा जगत गांवों की सांस्कृतिक पहलुओं को दे रहा प्राथमिकता : गीतकार डॉ. सागर

'सिनेमा, कविता और हाशिये का समाज' विषय पर व्याख्यान का आयोजनलखनऊ। मुंबई जैसे बड़े शहरों में छोटे-छोटे स्थानों से आए लोगों ने अपनी प्रतिभा,...