back to top

लोहिया संस्थान में बनेगी न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट

सिर की गम्म्भीर बीमारियों का हो सकेगा इलाज

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। दुर्घटना व बीमारी व अन्य कारणों से सिर की बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्हें समय से बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए लोहिया संस्थान में न्यूरो साइंस सेन्टर बनाया जा रहा है। इस सेन्टर में न्यूरो के इलाज की सभी सुविधाएं होगी। साथ ही अलग से न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट बनायी जायेगी।

यह जानकारी डॉ. दीपक मालवीय ने दी। वह शनिवार को लोहिया संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की ओर से कंप्रिहेंसिव न्यूरो क्रिटिकल केयर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। डॉ. दीपक मालवीय ने बताया कि न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट में आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। न्यूरो एनस्थीसिया व पेन मेडिसिन कोर्स भी शुरू होगा। इस मौके पर लोहिया की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग में जल्द ही नए कोर्स शुरू किए जाएंगे, इसमें डीएम न्यूरो एनेस्थीसिया एवं डीएम पेन मेडिसिन की शुरूआत की जाएगी। इसका फायदा सीधे तौर पर मरीजों को मिलेगा।

एनस्थीसिया विभाग के डॉ. पीके दास ने कहा कि न्यूरो क्रिटिकल केयर यूनिट की सख्त जरूरत है। यूनिट बनने से गंभीर मरीजों की जिंदगी बचाने में मदद मिलेगी। क्योंकि क्रिटिकल केयर यूनिट में न्यूरो की बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक रहती है। सैफई यूनिवर्सिटी आॅफ मेडिकल साइंसेज के पूर्व कुलपति ब्रिगेडियर डॉ. टी प्रभाकर ने कहा कि सड़क हादसे बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा सिर में चोट लगे मरीज आते हैं। ऐसे मरीजों को खास तरह के इलाज की जरूरत है। गुरूग्राम की डॉ. वसुधा सिंघल ने सीटी स्कैन व एमआरआई जांच से सिर की गंभीर चोट का पता लगाया जा सकता है। लिहाजा सबसे पहले प्राथमिक इलाज के बाद जांच करानी चाहिए। इससे गंभीर मरीजों की जान बचाना आसान हो सकता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...