back to top

शुद्ध बाजार उधारी वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी के तीन प्रतिशत तक आएगी: आरबीआई

मुंबई। सरकार की शुद्ध बाजार उधारी में गिरावट से निजी क्षेत्र के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी मासिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक, केंद्र सरकार की शुद्ध बाजार उधारी वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी के तीन प्रतिशत तक घटाने का प्रस्ताव है, जो महामारी-पूर्व स्तर की ओर धीरे-धीरे वापसी का संकेत है।इस साल के लिए 17.3 लाख करोड़ रुपये की सकल बाजार उधारी का प्रस्ताव कई लोगों की अपेक्षाओं से अधिक माना गया है। इससे निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध संसाधनों और बजट दिवस पर बाजार में गिरावट को लेकर चिंता हुई।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, शुद्ध बाजार उधारी महामारी से पहले वित्त वर्ष 2019-20 में 4.73 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 2.4 प्रतिशत) थी। यह वित्त वर्ष 2020-21 में बढ़कर 10.33 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 5.2 प्रतिशत) हो गई थी और इसके बाद के वर्षों में महामारी पूर्व स्तर से अधिक रही, जो वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी का 4.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2023-24 में 3.9 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के मुताबिक,केंद्र सरकार की शुद्ध बाजार उधारी की जीडीपी के अनुपात में क्रमिक गिरावट महामारी-पूर्व स्तर की ओर निजी क्षेत्र के लिए संसाधनों की उपलब्धता को बढ़ाने में मदद करेगी।वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट में सकल बाजार उधारी 17.2 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 4.4 प्रतिशत) और शुद्ध बाजार उधारी 11.7 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का तीन प्रतिशत) रहने का लक्ष्य है।

वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध बाजार उधारी 11.63 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.5 प्रतिशत) और वित्त-वर्ष 2025-26 में 11.32 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.2 प्रतिशत) थी।बुलेटिन के मुताबिक, शुद्ध बाजार उधारी में कमी आने से घरेलू वित्तीय बाजार पर दबाव कम होगा।

RELATED ARTICLES

क्लीनमैक्स ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए, 23 फरवरी को खुलेगा आईपीओ

नयी दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले एंकर (प्रमुख) निवेशकों से 921...

सुपर आठ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

अहमदाबाद। ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप...

श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा इंग्लैंड

पाल्लेकल (श्रीलंका)। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप...

भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी न्यायालय के फैसले और नए आदेश के बाद 10 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क: निर्यातक

नयी दिल्ली। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्कों को रद्द किए जाने और अमेरिका की...

फर्जी कंपनी के जरिए 6.5 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलिया। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी द्वारा सुनियोजित तरीके से छह करोड़ 59 लाख रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें काले झंडे...