back to top

नेपाल ने भारतीय सीमा पर स्थित अपनी दो चौकियां की बंद

पिथौरागढ़। नेपाल ने कालापानी-लिपुलेख मुद्दे पर भारत के साथ अपने संबंधों में जारी तनाव के बीच दारचुला में खोली गई अपनी छह सीमा चौकियों में से दो को बंद कर दिया है। धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने सोमवार को नेपाल सशस्त्र पुलिस के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, ‘उक्कू और बलारा में सीमा चौकी बंद कर दी गई हैं।’

शुक्ला ने नेपाली अधिकारी के हवाले से कहा, ‘बाकू, बुर्किल और विनायक में तीन अन्य नेपाली सीमा चौकियां भी बंद होने की प्रक्रिया में हैं।’ उन्होंने कहा कि उक्कू और बलारा में दो सीमा चौकियां नेपाल के गृह मंत्रालय के आदेश पर बंद की गई हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हाल में उच्चीकृत की गई चंगरू सीमा चौकी को अभी जारी रखा जाएगा। सीमा पर भारतीय क्षेत्र में स्थित कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाली भूभाग के रूप में दिखाने वाले एक नेपाली मानचित्र के हाल में प्रकाशन के बाद भारतनेपाल संबंधों में आए तनाव के बीच इन सीमा चौकियों को दारचुला में स्थापित किया गया था।

भारत-नेपाल संबंधों के जानकार और कुमाऊं विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर रहे एलएल वर्मा ने कहा, ‘भारत के साथ अपनी सीमा पर चौकियों को बंद करने का नेपाल का निर्णय वहां प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी से ढीली होती पकड़ का परिणाम प्रतीत होता है।’

RELATED ARTICLES

पुंछ में सीमा पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी

जम्मू । जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार...

पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण 444 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करेंगी एयरलाइंस

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा रविवार को...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...