back to top

नवयुग कन्या महाविद्यालय को लखनऊ की बेस्ट टीम का मिला खिताब

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता कलांजलि में नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।

लोकगीत में प्रथम स्थान यशप्रिया श्रीवास्तव (बीए सेमेस्टर-5) को प्राप्त हुआ, तो वहीं रंगोली प्रतियोगिता में भी दीपिका कुमारी (बीए सेमेस्टर-5) एवं सुप्रिया गोपाल (बीए सेमेस्टर-5) को प्रथम स्थान मिला, यहां तक कि मेहंदी प्रतियोगिता में रिशू यादव (बीकॉम सेमेस्टर-5) ने भी प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

काव्य पाठ में शांभवी शुक्ला(बीएससी सेमेस्टर-5) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ एवं समूह नृत्य में भी प्रतिभाग करने वाली छात्राओं शिवानी वर्मा (बीए सेमेस्टर-5), जिया थापा (बीए सेमेस्टर-1), वर्तिका वर्मा (बीए सेमेस्टर-1) एवं अनन्या मिश्रा(बीए सेमेस्टर-1) को भी तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

अधिकांश प्रतियोगिता में नवयुग के विजयी होने पर नवयुग कन्या महाविद्यालय को लखनऊ की बेस्ट टीम के खिताब से नवाजा गया, यह पुरस्कार महाविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में वहां उपस्थित ऋषभ मिश्र ने स्वीकार करते हुए कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है एवं इससे अन्य महाविद्यालय को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और हमारी छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे वे अध्ययन के साथ-साथ अपनी प्रतिभाओं को निखारते हुए आगे बढ़ सकेंगी।

महाविद्यालय पहुंचने पर सभी विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य प्रो. सृष्टि श्रीवास्तव, प्रो. सीमा सरकार, अवनिका, डॉ. सरिता कनौजिया, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. अपूर्वा अवस्थी, ऋषभ मिश्र, डॉ. क्षितिज शुक्ला एवं आकाश मिश्रा छात्राओं के साथ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...