back to top

NASA : विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ, अब ये लोग जाएंगे अंतरिक्ष में

केप कैनवेरल। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लंबे समय से फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए शुक्रवार रात एक यान को रवाना किया गया। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया।

दोनों लोग अंतरिक्ष के बारे में दी जानकारी

नासा चाहता है कि अंतरिक्ष स्टेशन में यह नया दल वहां मौजूद विलियम्स और विल्मोर से मुलाकात करे ताकि विल्मोर और विलियम्स आर्बिटिंग लैब में होने वाली घटनाओं के बारे में नए लोगों को बता सकें। माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी स्पेस सेंटर से कक्षा में पहुंचने वाले इस नए दल में नासा के ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं तथा दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों एयरलाइन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं।

6 महीने रहेगा नया दल

ये चारों लोग विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे, जिसे सामान्य अवधि माना जाता है।उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद मैक्लेन ने कहा, अंतरिक्ष उड़ान मुश्किल है, लेकिन इंसान उससे भी अधिक जटिल है। विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण ये लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास एक इमारत के ढहने की घटना में सात लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री रेखा...

छात्र को नोटिस भेजने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मजिस्ट्रेट से पूछा-आदेश के बावजूद ‘हिम्मत’ कैसे हुई?

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर एक छात्र को...

गणेश चतुर्थी 14 को, विधि-विधान से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

लखनऊ। भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता और विघ्नों का नाश करने वाला माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की...

कान्हा छठोत्सव में मुस्कुराई लक्ष्मण नगरी, जयकारों से गूंजा शहर

लखनऊ। लक्ष्मण की नगरी की हर शाम निराली है। बुधवार को श्रीकृष्ण के छठोत्सव के उल्लास में लक्ष्मण नगरी मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में...

भगवान गणेश जी की मूर्ति को आकर्षक रूप देने का काम तेज

लखनऊ। छोटी और आकर्षक गणेश प्रतिमा का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसका सजावट करने वाली महिला सुरेखा ने बताया कि इन छोटी,...

डिजिटल मूविंग जन्माष्टमी झांकी में भक्तों ने देखा बरसाना की होली

रिया यादव ने नृत्य गायन स्पर्धा में मारी बाजी, दही हांडी प्रतियोगिता में खालसा ग्रुप बनी विजेता लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड...

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज रखेंगी पिठोरी अमावस्या व्रत

लखनऊ। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना से माताएं कई तरह के व्रत और धार्मिक अनुष्ठान करती हैं। पिठोरी...

मसूद अजहर के अफगानिस्तान में होने से काबुल का इनकार, पाकिस्तान के दावे को खारिज किया

नयी दिल्ली। तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के संस्थापक मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों...